कैसे हुई थी डिस्काउंट की शुरुआत, शॉपिंग पर सबसे पहले किसने दिया था डिस्काउंट ऑफर

Who Introduce Discount Offer: सैम वॉल्टन ने डिस्काउंट को महज एक ऑफर तक नहीं रखा। उन्होंने इसे बिजनेस मॉडल बना दिया। आज जो ऑफर्स, सेल और सस्ते दाम हमें हर जगह दिखते हैं, वह सब इसी सोच का नतीजा हैं।

Who Introduce Discount Offer: हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे शॉपिंग का शौक का ना हो। अगर शॉपिंग पर डिस्काउंट मिले तो फिर क्या ही कहने। हर किसी को डिस्काउंट पर चीजें खरीदना अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर शॉपिंग पर डिस्काउंट की शुरुआत कैसे हुई थी? किसने सबसे पहले बाजार में चीजों पर डिस्काउंट देना शुरू किया? अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं तो बता दें कि चीजों पर डिस्काउंट देने की शुरुआत एक ऐसे लड़के ने की थी जो कभी साइकिल से घूम-घूम कर लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाता था। इस लड़के का नाम था सैम वॉल्टन। आज दुनिया सैम वॉल्टन को वॉलमर्ट के फाउंडर के तौर पर जानती है।

Discount

शॉपिंग में कब और क्यों हुई थी डिस्काउंट की शुरुआत (Photo: iStock)

End of Feed