How Celebs Have Clean Underarms (अंडरआर्म्स गोरा करने के उपाय): काले और खुरदुरी अंडरआर्म्स की दिक्कत लगभग हर किसी को होती है, जिनकी छुट्टी करने के लिए बेशक ही आपने भी खूब मेहनत की ही होगी। वहीं सेलेब्स की गोरी और चिकनी अंडरआर्म्स देखकर आपके मन में भी सवाल आया ही होगा कि, आखिर कैसे ?? तो इसके पीछे कई सारे ट्रिटमेंट्स तो देसी नुस्खे होते हैं। यहां देखें कि सेलिब्रिटिज अपने अंडरआर्म्स को साफ रखने के लिए क्या क्या करते हैं। और आप भी अपने अंडरआर्म्स को क्लीन और स्मूद लुक कैसे दे सकते हैं।
अंडरआर्म्स का कालापन कैसे हटाए
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए सेलेब्स वैक्सिंग, लेजर हेयर रिमूवल से लेकर स्किन लाइटनिंग ट्रिटमेंट जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि न केवल ये बल्कि इन्हीं के साथ बहुत सारा स्किनकेयर भी शामिल होता है। ऐसे में यहां देखें आप बिना किसी ट्रिटमेंट के अंडरआर्म्स का कालापन कैसे हटा सकते हैं -
कपड़ों का चुनाव
अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह पसीना तो हार्ड क्वालिटी वाले कपड़े भी होते हैं। ऐसे में आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिससे आपकी स्किन को हाइड्रेडशन मिलता रहे।
नारियल और केला
कई सेलेब्स देसी मास्क्स अपने अंडरआर्म्स पर लगाते हैं। जिनमें नारियल और केले वाला कॉम्बिनेशन काम का हो सकता है। इसके लिआ नारियल के बुरादे में मैश किया केला तो बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें और 10 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर लगाएं।
बेसन और हल्दी
एक चम्मच बेसन में आधी चम्मच हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं, इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें।
इसी के साथ साथ दही और आलू, एलोवेरा, नींबू, बेकिंग सोडा तो मसूर की दाल वाला पेस्ट भी अंडरआर्म्स का कालापन हटा सकता है। वहीं सेलेब्स जैसी स्मूद फिनिश के लिए आप भी लेजर हेयर रिमूवल या वैक्सिंग समय समय पर करवा सकते हैं।
