ढलती उम्र में चांद सा निखार देती है ये Homemade Night Cream, 2 दिन में ही दिखता है असर

Homemade Night Cream: किसी भी उम्र में नाइट क्रीम लगाना जरूरी है। नाइट क्रीम का काम स्किन रिपेयरिंग के साथ डेड सेल को रिमूव कर न्यू सेल्स का निमार्ण करना होता है। इसलिए आज हम आपके लिए होममेड नाइट क्रीम्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

Homemade Night Cream: चमकती हुई और बेदाग स्किन भला किसे नहीं पसंद। हालांकि, इसके लिए महिलाओं को खूब पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पार्लर में जाकर जेब ढीली करने से बेहतर है कि आप घर पर ही कुछ सस्ता देसी और घरेलू उपाय ढूंढ लें। ढलती उम्र में बेदाज त्वचा चाहिए तो आपको सबसे पहले नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। ये नाइट क्रीम आपको बाजार से खरीदने की जरुरत भी नहीं है। यहां बताए गए तरीकों को फॉलो करके आप अपने पसंद की कोई भी नाइट क्रीम खुद ही घर पर बना सकती हैं।

how to make night creams at home in hindi

एलोवेरा जेल नाइट क्रीम

एलोवेरा जेल नाइट क्रीम बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल 2 से 3 टीस्पून, गुलाब जल 1 से 2 टीस्पून, बादाम का तेल 1 टीस्पून, लैवेंडर का तेल 7-8 बूंद लेना है। इन सबको मिक्स करके एक कंटेनर में स्टोर करें और इसे रेफ्रिजरेट करे। आपकी शानदार होममेड नाइट क्रीम तैयार है।

End of Feed