Dark Circles Home Remedies: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी देखभाल करना भूल जाते हैं। जिसका असर उनके चेहरे पर दिखने लगता है। स्ट्रेस, वर्क लोड और भरपूर नींद ना लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। ये डार्क सर्कल्स ना केवल आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं बल्कि देखने में भी बेहद खराब लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
डार्क सर्कल्स के घरेलू उपाय - Dark Circles Home Remedies
पर्याप्त नींद लें
नींद की कमी डार्क सर्कल्स का एक प्रमुख कारण है। ऐसे में हर व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे चेहरे पर ग्लो बना रहता है।
ठंडी पट्टी का करें इस्तेमाल
इसके लिए एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर अपनी आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों की सूजन कम होगी और डार्क सर्कल्स की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा।
खीरे या आलू के स्लाइस का करें इस्तेमाल
इसके लिए खीरे या आलू के स्लाइस को अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए रखें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार साबित होंगे।
ग्रीन टी बैग
ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी बैग को ठंडा करके अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए रखें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करने में कारगर है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
बादाम या नारियल का तेल
बादाम या नारियल का तेल डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले अपनी आंखों के आसपास तेल लगाएं और सुबह धो लें।
हल्दी और दही का पेस्ट
हल्दी और दही का पेस्ट डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी आंखों के आसपास लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें।
गुलाब जल
गुलाब जल डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। इसके लिए एक कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगोकर अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए रखें। जल्द फर्क दिखेगा।
