लाइफस्टाइल

Miss World 2025 का भारत में होगा आयोजन, फेमिना मिस इंडिया Nandini Gupta करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 20, 2025, 05:59 PM IST

Miss World 2025: विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सौन्दर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2025 के 72वें संस्करण का आयोजन तेलंगाना में होने जा रहा है। भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता करेंगी। ऐसे में जानिए कौन हैं नंदिनी गुप्ता।

Image

Nandini Gupta

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड 2025 के 72वें संस्करण का आयोजन तेलंगाना में होने जा रहा है। इस इवेंट की शुरुआत 7 मई से होने वाली है जो 31 मई को खत्म होगी। मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता करेंगी। नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता था। आइए जानते हैं कौन हैं मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता

नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) एक भारतीय मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया था। नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस जीत के साथ, उन्होंने मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार भी जीता था। नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा से की है। इसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।

Femina Miss India Nandini Gupta

Femina Miss India Nandini Gupta

भारत में मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन भारत के तेलंगाना राज्य के अलग अलग शहरों में किया जाएगा। जिसके जरिए दुनियाभर में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक की एक अलग पहचान बनेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन और ग्रैंड फिनाले समारोह हैदराबाद में होगा।

इतने देशों की सुंदरियां लेंगी भाग

बता दें कि प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2025 में भारत सहित 120 से भी अधिक देशों की सुंदरियां अपनी किस्मत अजमाएंगी। भाग लेने वाली सुदंरियों में जो भी ये खिताब जीतेंगी वो मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के 'ब्यूटी विद अ परपज' के मिशन को भी सार्थकता के साथ आगे बढ़ाएंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों की प्रतिभागी 7 मई को तेलंगाना पहुंचेंगी। 31 मई को इस पेजेंट का ग्रैंड फिनाले हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा जहां मौजूदा मिस वर्ल्ड चेकिया की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता को ताज पहनाएंगी। बता दें कि मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण का आयोजन साल 2024 में नई दिल्ली और मुंबई में खकिया गया था।

झलकेगी भारत की संस्कृति

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के बारे में आधिकारिक घोषणा मिस वर्ल्ड लिमिटेड की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले के साथ-साथ तेलंगाना सरकार, पर्यटन, संस्कृति, विरासत और युवा मामलों के विभाग की सचिव स्मिता सभरवाल ने की। मिस वर्ल्ड को ग्रैंड बनाने की तैयारियों जोरों से चल रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार के साथ हमारी पार्टनरशिप यहाँ की अतुल्य धरोहर और विरासत को पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article