Lips Care: सर्दियां आते ही ज्यादातर लोगों के लिप्स फटने और सूखने लगते हैं। वहीं इस समस्या से बचने के लिए लोग अक्सर लिप बाम या फिर क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इसके मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता। लोग फिर भी होठों के फटने की समस्या से परेशान रहते हैं। लिप्स फटने की वैसे तो कई वजह है, लेकिन जो कॉमन वजह है वो है डिहाइड्रेशन और विटामिन्स की कमी। फटे हुए होंठ देखने में बुरे नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप फटे हुए होठों की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो ये घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।
ड्राई होंठों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
गुलाब की पंखुड़ियां
सर्दियों में अगर आप अपने लिप्स को गुलाबी बनाना चाहती हैं तो गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। इसके लिए गुलाब की पंखुड़यों को होंठों पर अच्छे से मलें। ऐसा करने से आपके होंठ गुलाबी होंगे।
अनार
सर्दियों में होंठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए आप अनार का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच अनार का जूस लें इसके बाद इसमें थोड़ा सा गाजर का रस मिलाएं और इसे अपने होंठ पर लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
बादाम का तेल
होंठों को गुलाबी बनाने के लिए आप बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच बादाम का तेल लें इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करें। अब इसे होंठों पर लगाएं।
