Summer Hair care: ऑयली बालों की समस्या से पाना चाहती हैं छुटकारा, घर पर तुरंत बनाए ये हेयर पैक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 15, 2023, 06:59 AM IST

Summer Hair care Tips: गर्मियों में धूल, पसीने की वजह से बाल ऑयली हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप ऑयली हेयर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Summer Hair care Tips: गर्मी के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से बाल ऑयली हो जाते हैं। तेज धूप और पसीने के कारण बालों में एक्सेस ऑयल बनने लगता है जो डैंड्रफ का कारण बनते हैं। ऑयली हेयर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर तैयार कर ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Untitled design (1)

ऑयली बालों के लिए हेयर पैक (Source:istock)

क्या ऑयली बालों पर हेयर पैक लगा सकते हैं? (Which pack is good for oily hair?)

महिलाओं के लंबे बालों को हर दिन वॉश करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन गर्मी के मौसम में बालों को धोना बेहद जरूरी होता है। ऐसा ना करने की वजह से बाल जल्द ही ऑयली हो जाते हैं। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए घर पर हैयर पैक तैयार कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर पर तैयार करें ये हेयर पैक

मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक

ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक काफी कारगर साबित होता है। इस पैक को बनाने के लिए 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच मेथी का पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैायर कर लें और फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 20 मिनट तक इसे बालों पर लगा रहने दें और फिर पानी से इसे धो लें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से जल्द ही ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

End of Feed