Home remedies for Hyperpigmentation: हाइपरपिग्मेंटेशन , जिसे त्वचा पर काले धब्बे या घेरे भी कहा जाता है, एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। लड़का हो या लड़की हर कोई इससे बचने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
हाइपरपिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे - Home Remedies to get rid of Hyperpigmentation
एलोवेरा
इसके लिए रात को सोने से पहले प्रभावित जगह पर ताज़ा एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह धो लें। एलोवेरा जेल में मौजूद एलोइन नामक तत्व मेलेनिन उत्पादन को कम करने में मदद करता है।
कच्चा आलू
कच्चे आलू का एक टुकड़ा काटकर प्रभावित जगह पर कुछ मिनटों तक रगड़ें और फिर धो लें। आलू में एंजाइम होते हैं जो त्वचा को हल्का करने में मदद कर सकते हैं।
नींबू का रस और शहद
इसके लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस और शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को नींबू का रस पतला करके इस्तेमाल करना चाहिए।
दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए प्रभावित जगह पर दही लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए टमाटर का गूदा प्रभावित जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
