गर्मी की वजह से बढ़ गया है Fungal Infections का खतरा, तो पानी में इन चीजों को मिलाकर नहाएं, जल्द मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 26, 2024, 04:45 PM IST

गर्मी में स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। फंगल इंफेक्शन का खतरा भी इस मौसम में खूब रहता है। कई लोग फंगल इंफेक्शन से परेशान भी रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपको फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

गर्मी के मौसम में पसीने से ना केवल शरीर से बदबू आती है बल्कि ये इंफेक्शन का कारण भी बनती है। गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी का खतचरा भी काफी रहता है। फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ये दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जाते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। कुछ समय के लिए इनसे राहत तो मिलता है लेकिन बाद में फिर से ये समस्या परेशान करने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ नेचुरल चीजों को पानी में मिलाकर नहाने से फंगल इंफेक्शन से राहत पाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फंगल इंफेक्शन से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।

How to get rid of fungal infection

फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

नीम के पत्ते

नीम एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से फंगल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। इसके लिए कुछ नीम के पत्तों को पानी में उबालें और उस पानी को ठंडा कर नहाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से फंगल इंफेक्शन से तुरंत छुटकारा मिलेगा।

End of Feed