लाइफस्टाइल

Beauty Tips: घर पर रखी इन चीजों से चेहरे पर आता है इंस्टेंट ग्लो, पिंपल, एक्ने से भी मिलता है छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 26, 2024, 03:06 PM IST

Beauty Tips: गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। इन्हीं में से एक है पिंपल और एक्ने का होना। इस समस्या से हर दूसरा इंसान परेशान रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

home skin care tips in summer

Beauty Tips: गर्मी के मौसम में स्किन डल और बेजान हो जाती है। डलनेस की वजह से चेहरा बेजान दिखने लगता है। ऐसे में गर्मियों में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर स्किन की सही देखभाल ना की जाए तो रिंकल्स, पिंपल जैसी समस्याएं होने लगती है। स्किन की देखभाल के लिए ज्यादातर लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा। साथ पिंपल और एक्ने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

इन चीजों का करें इस्तेमाल

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। इसके साथ ही दही के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स बाहर निकलते हैं।

बेसन

बेसन की मदद से भी आप इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच दही और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे त्वचा साफ और चमकदार बनेगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी।

केला

इंस्टेंट ग्लो के लिए आपके केले का फेस पैक भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक पके केले को मैश कर लें। फिर इसमें आधा चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट बाद धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article