Stylish Bollywood Brides (बॉलीवुड ब्राइडल लहंगा डिजाइन): अगर आप भी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं, तो आपके भी परफेक्ट ब्राइडल लहंगे की सर्च जोरो पर होगी ही। अपने खास दिन के लिए एकदम बेस्ट लुक वाला लहंगा तलाशना काफी मुश्किल हो सकता है, तो अगर आप भी ट्रेंड्स और फैशन में रहकर मॉडर्न तो ट्रेडिशनल टच वाला लेटेस्ट डिजाइन तलाश रही हैं। तो बॉलीवुड की पांच सबसे ज्यादा वायरल रही ब्राइड्स के ये वेडिंग डे लुक्स आप अपने अंदाज में रिक्रिएट कर सकती हैं। देखें बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश ब्राइड्स के वेडिंग्स लुक्स, जो आपके पतिदेव को भी खूब पसंद आएंगे।
लेटेस्ट ब्राइडल लहंगा डिजाइन्स, Latest Bridal Lehenga Designs 2024
आलिया भट्ट

Alia Bhatt Wedding Saree
आलिया भट्ट की ऑर्गेंजा की गोल्डन ऑइवरी शेड की वेडिंग साड़ी खूब वायरल हुई थी। बहुत ही बारीक एलिगेंट और क्यूट लुक वाली जरी के साथ की इस साड़ी को आलिया ने ओपन पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। मैचिंग ओढनी ट्रेल के साथ ये साड़ी और भी ज्यादा कमाल लग रही थी। अपने वेडिंग डे के लिए आप भी ऐसा लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। मोनोक्रोम साड़ी के साथ कंट्रास्ट की ज्वेलरी बहुत ही ज्यादा अच्छी लगेगी।
प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Wedding Lehenga
प्रियंका चोपड़ा का चटक लाल फ्लोरल सीक्वेंस लहंगा भी खूब ट्रेंड में रहा है। नेट ऑर्गेंजा के दुपट्टे के साथ प्रियंका ने बहुत ही फिल्मी अंदाज में अपना ब्राइडल लुक कम्पलीट किया था। लाल लहंगे के साथ पीसी की डायमंड ज्वेलरी और भी ज्यादा कमाल लग रही है।
कियारा आडवाणी

Kiara Advani Wedding Lehenga
इस वेडिंग सीजन में कियारा आडवाणी के ब्राइडल लहंगे की तारीफ सबसे ज्यादा हुई है। सिंपल, ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक वाला पिंक शेड में ऑम्ब्रे इफेक्ट के साथ वाला सीक्वेंस लहंगा कियारा पर खूब सुंदर लग रहा था। पेस्टल शेड के लहंगे के साथ कियारा की डायमंड और एमरल्ड की ज्वेलरी और भी ज्यादा कमाल लग रही थी।
अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma Wedding Lehenga
बॉलीवुड में पेस्टल लहंगा पहन शादी करने का ट्रेंड अनुष्का ने ही शुरू किया था। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में खास पेस्टल पिंक शेड का फ्लोरल लहंगा नेट के दुपट्टे के साथ साड़ी स्टाइल में ड्रेप किया था। मैचिंग गुलाबी ज्वेलरी में अनुष्का का ब्राइडल लुक खूब सुंदर लगा था। हालांकि कंट्रास्ट ज्वेलरी भी ऐसे लहंगे के साथ अच्छी लगती।
दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Wedding Lehenga
देसी और खूब ट्रेडिशनल लुक वाला दीपिका का लाल गोल्डन जरी गोटा लहंगा भी खूब ट्रेंड में रहा है। मोटे बॉर्डर वाला सिंपल सा लाल लहंगा और हैवी जरी वाली ओढनी अपने आप में ही कमाल लग रही थी। दीपिका ने अपनी शादी में बहुत ही ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनी थी। गोल्डन मांग टीका, बड़ी सी नथ और हैवी चोकर रानी हार के साथ दीपिका का ब्राइडल लुक कम्पलीट हुआ था।
