चिलचिलाती घूप में घमौरियों ने किया बुरा हाल, तो ये देसी नुस्खा करेगा कमाल, तुरंत मिलेगी बर्फ जैसी ठंडक

Home Remedies for Prickly Heat: गर्मियों में घमौरियों की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। जिससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह उपाय करते हैं। आज आपको एक असरदार नुस्खा बताएंगे जो आपको तेजी से आराम दे सकता है।

Home Remedies for Prickly Heat: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत घमौरियों की होती है। आमतौर पर गर्दन, पीठ, बाजू और सीने पर होने वाली छोटे-छोटे लाल दानेदार घमौरियों न केवल जलन और खुजली पैदा करती हैं, बल्कि हमें दिन भर बेचैन भी बनाए रखती हैं। कई लोग इससे राहत पाने के लिए महंगे पाउडर और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ देसी चीजें भी बेहद असरदार साबित हो सकती हैं। अगर आप भी गर्मी में घमौरियों से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा असरदार घरेलू नुस्खा (Ghmoriya ka Desi Nuskha) बताएंगे जो आपकी घमौरियों को ठीक करके आपको भरपूर ठंडक देने का काम करेगा।

home remedies for prickly heat

घमौरियों के लिए देसी नुस्खा

क्यों होती हैं घमौरियों?

आमतौर पर तेज गर्मी में घमौरियों होने लगती हैं। क्योंकि ज्यादा पसीना निकलने की वजह से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इससे त्वचा पर छोटे लाल दाने निकल आते हैं और उनमें खुजली, चुभन या जलन महसूस होती है। गर्म और उमस भरे मौसम में यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी परेशान कर सकती हैं।

End of Feed