Eid-ul-Adha 2026 Advance Wishes in Hindi: ईद-उल-अजहा का त्योहार सिर्फ कुर्बानी और इबादत का संदेश नहीं देता, बल्कि यह रिश्तों में प्यार, अपनापन और भाईचारे की मिठास भी घोलता है। इस खास मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को दिल से दुआएं और शुभकामनाएं भेजकर खुशियां बांटते हैं। आज के डिजिटल दौर में व्हाट्सऐप, फेसबुक के जरिए ईद मुबारक कहना एक नया ट्रेंड बन चुका है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका मैसेज सबसे अलग, दिल को छू लेने वाला और यादगार हो। अगर आप भी इस ईद-उल-अजहा पर अपने अपनों को खास अंदाज में मुबारकबाद देना चाहते हैं। तो प्यार, मोहब्बत, दुआ और खुशियों से भरी ये खूबसूरत शायरियां और विशेस परफेक्ट हो सकती है।
यह भी पढे़ - ईद की मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स 2026
Eid Al Adha Wishes in Hindi
1.
कुर्बानी का ये प्यारा त्योहार आया है,
हर घर खुशियों का पैगाम लाया है,
दुआ है रब से हर ख्वाहिश पूरी हो,
आपको दिल से ईद-उल-अजहा मुबारक हो।
2.
चांद की रोशनी दिलों में उतर जाए,
हर चेहरे पर खुशियों की लहर छा जाए,
ईद का दिन लाए बरकतें बेहिसाब,
आपका हर पल मुस्कुराहट से भर जाए।
3.
रहमतों की बारिश हर तरफ बरसे,
आपके आंगन में खुशियों के फूल खिलें,
कुर्बानी की सीख दिल में हमेशा रहे,
ईद पर हर अरमान पूरे मिलें।
Eid Mubarak 2026 Wishes
4.
हर दुआ में आपका नाम आए,
हर खुशी आपके करीब आए,
ईद का त्योहार लाए इतनी रौनक,
कि हर दिन आपका खास बन जाए।
Eid-ul-Adha 2026 Advance Wishes in Hindi
5.
सेवइयों की मिठास सी हो जिंदगी,
हर रिश्ते में बनी रहे बंदगी,
ईद का दिन लाए सुकून और प्यार,
महके आपका हर एक घर-आंगन सारी जिंदगी।
ईद मुबारक हो
6.
रब से बस इतनी इल्तिजा है,
हर दिन आपका खुशियों से सजा है,
ईद का ये मुकद्दस त्योहार कहे,
आपका हर सपना पूरा हुआ है।
7.
गिले-शिकवे सब आज मिटा दीजिए,
ईद पर अपनों को गले लगा लीजिए,
मोहब्बत और दुआओं के साथ,
खुशियों का ये दिन सजा लीजिए।
ईद उल अजहा की मुबारकबाद
8.
हर सुबह नई उम्मीद लेकर आए,
हर शाम चैन और राहत दे जाए,
ईद-उल-अजहा का ये पाक मौका,
आपकी झोली खुशियों से भर जाए।
9.
कुर्बानी की भावना दिल में रहे,
मोहब्बत हर रिश्ते में बनी रहे,
ईद का ये त्योहार इतनी खुशियां दे,
कि चेहरे पर मुस्कान सजी रहे।
10.
चांद मुस्कुराए, फिजा महक जाए,
हर दुआ आपकी कबूल हो जाए,
ईद-उल-अजहा पर दिल से यही कहते हैं,
आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए।
