स्किन प्रॉब्लम्स से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इनमें सबसे आम है चेहरे परझाइयों का आना। झाइयां चेहरे की सुंदरता को कम कर सकती हैं। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप चेहरे की झाइयों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं किन घरेलू नुस्खे से पिगमेंटेशन से छुटकारा मिल सकता है।
पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Image: istock)
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में मौजूद 'एलोसीन' नामक एक नेचुरल कंपाउंड मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से झाइयों को कन करने में मदद मिलेगी।
आलू का रस
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं। एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और रूई की मदद से इसे पिगमेंटेशन वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। जल्द फर्क दिखेगा।
हल्दी और दूध का पेस्ट
हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध या दही में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।
दही और शहद
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है, और शहद त्वचा को नमी देता है। इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
नींबू और शहद
नींबू विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है, जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे 10 मिनट तक लगाकर रखें, फिर धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
