आपका बेडरूम भी बेशक ही आपके लिए सबसे पसंदीदा और सुकून वाली जगह होगा। घर का बेडरूम केवल सोने की जगह नहीं होता, बल्कि यह वह कोना है जहां दिनभर की थकान के बाद आराम देता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनका बेडरूम कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ खूबसूरत भी दिखे। लेकिन जब कमरे को नया लुक देने की बात आती है तो सबसे पहले पेंट कराने का ख्याल आता है, जो बहुत महंगा और ज्यादा समय लेने वाला होता है।
यह भी पढ़ें - हरे, नीले और ऑरेंज दूध के पैकेट में क्या फर्क है
यही वजह है कि आजकल दीवार पर लगाने वाले वॉलपेपर सबके फेवरेट हैं। कम बजट में शानदार लुक वाले वॉलपेपर कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। बाजार में आज इतने डिजाइन, रंग और टेक्सचर उपलब्ध हैं कि हर व्यक्ति अपनी पसंद के हिसाब से डेकोरेशन कर सकता है। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपने बेडरूम को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो देखें कौन से वॉलपेपर डिजाइन बेस्ट रहेंगे, वॉलपेपर कमरे के लिए।
फ्लोरल वॉलपेपर से मिलेगा फ्रेश लुक
फूलों और पत्तियों वाले फ्लोरल वॉलपेपर बेडरूम में ताजगी का एहसास देते हैं। यह डिजाइन कमरे को हल्का, शांत और प्रकृति के करीब महसूस कराता है। छोटे और बड़े दोनों तरह के कमरों में यह खूबसूरत लगता है।

_Wallpaper for Bedroom
टेक्सचर्ड वॉलपेपर बढ़ाते हैं लग्जरी फील
अगर आप होटल जैसा रॉयल लुक चाहते हैं तो टेक्सचर्ड वॉलपेपर बेहतरीन विकल्प हैं। इनकी सतह पर बना खास पैटर्न दीवारों को गहराई देता है और कमरा ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है।
ज्योमेट्रिक डिजाइन हैं मॉडर्न पसंद
युवाओं के बीच ज्योमेट्रिक पैटर्न वाले वॉलपेपर काफी लोकप्रिय हैं। इनकी साफ रेखाएं और आकर्षक डिजाइन कमरे को आधुनिक और ट्रेंडी लुक देते हैं।
पेस्टल शेड्स देते हैं सुकून
हल्के गुलाबी, बेज, लैवेंडर और मिंट ग्रीन जैसे पेस्टल रंगों वाले वॉलपेपर बेडरूम में सुकून भरा माहौल तैयार करते हैं। यह रंग आंखों को आराम देते हैं और कमरे को बड़ा दिखाने में भी मदद करते हैं।

Bedroom Wallpaper
3D वॉलपेपर से आएगा अलग अंदाज
अगर आप कुछ हटकर चाहते हैं तो 3D वॉलपेपर चुन सकते हैं। इनसे दीवारों पर गहराई और आकर्षक विजुअल इफेक्ट बनता है, जिससे पूरा कमरा अलग और स्टाइलिश नजर आता है।
वॉलपेपर चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
वॉलपेपर खरीदते समय कमरे के आकार, रोशनी और फर्नीचर के रंगों का ध्यान जरूर रखें। सही डिजाइन और रंग का सेलेक्शन पूरे बेडरूम की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है। सही वॉलपेपर चुनकर आप भी अपने कमरे को बिना बड़े बजट के बढ़िया लुक दे सकते हैं।
