Holi 2026: होली में रंग खेलने से पहले और बाद में कैसे रखें त्वचा का ख्याल? केमिकल वाले रंगों से ऐसे करें बचाव

Holi Skin Care Tips: होली का नाम आते ही मन में रंग, गुलाल, पानी और ढेर सारी मस्ती की तस्वीर उभर आती है। लेकिन कई बार ये रंग हमारी त्वचा के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। यदि होली में आप स्किन की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो आपको रंग खेलने से पहले और बाद में ये टिप्स फॉलो करें। इससे आपकी त्वचा हमेशा ग्लोइंग बनी रहेगी।

Holi Skin Care Tips: होली का नाम आते ही मन में रंग, पानी, हंसी और ढेर सारी मस्ती की तस्वीर उभर आती है। इस त्योहार पर हर कोई खुलकर रंग से खेलना चाहता है, लेकिन कई बार यही रंग त्वचा की परेशानी का कारण बन जाते हैं। केमिकल युक्त गुलाल और पानी वाले रंगों की वजह से स्किन पर रैशेज, खुजली, जलन और रूखापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। त्योहार की मस्ती खत्म होते-होते चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है। लेकिन आज हम आपको होली के दौरान स्किन का ख्याल रखने वाले टिप्स बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं होली का प्री और पोस्ट स्किन केयर रूटीन...

Holi skin care tips

होली के रंगों से ऐसे बचाएं स्किन!

होली में चेहरे का स्किन केयर कैसे करें?

होली खेलने से पहले स्किन को तैयार करना बेहद जरूरी है। जिससे रंगों का असर आपके चेहरे की स्किन पर न के बराबर हो सके। इसके लिए सबसे पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। यह स्किन के लिए प्रोटेक्टिव लेयर तैयार करता है, जिससे हानिकारक रंग सीधे स्किन के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं। इसके बाद हल्का सा नारियल या बादाम का तेल भी चेहरे पर लगाया जा सकता है तेल न केवल रंगों को स्किन से चिपकने से रोकता है, बल्कि बाद में उन्हें हटाना भी आसान बना देता है।

End of Feed