लाइफस्टाइल

Holi Funny Jokes, Shayari: होली की मौज में लगाएं मस्ती का तड़का, येहां देखें हैप्पी होली के फनी मैसेज, जोक्स, शायरी

Holi Funny Jokes, Shayari in Hindi(होली की फनी शुभकामना शायरी, जोक्स), holi funny Wishes in Hindi: यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं होली की फनी विशेज। आप होली पर हैप्पी होली के फनी मैसेज, कोट्स, जोक्स और शायरी से अपनों की होली को और भी रंगीन बना सकते हैं। यहां देखें होली के फनी जोक्स, शायरी, मैसेजेस हिंदी में:

Image

होली के फनी जोक्स और शायरी (Photo: iStock)

Holi Funny jokes, shayari, Wishes in Hindi (होली की मजेदार शुभकामना शायरी, जोक्स): होली का त्योहार आ गया है। हर कोई होली की मस्ती में डूबा नजर आ रहा है। घरों से गुझिया और ठंडाई की खुशबू माहौल में मिठास घोल रही है। लाल, पीले, गुलाबी रंग फागुन के यौवन में चार चांद लगा रहे हैं। होली का पर्व ऐसा है कि दुश्मन भी सारी दुश्मनी भूल गले मिल जाते हैं। रंजिशों को प्यार की पिचकारी से धुलने वाले होली के इस पर्व को और भी मजेदार बनाते हैं होली के शुभकामना संदेश।

अगर आप अपने किसी को होली की खास शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं होली की फनी विशेज। आप होली पर हैप्पी होली के फनी मैसेज, कोट्स, जोक्स और शायरी से अपनों की होली को और भी रंगीन बना सकते हैं। यहां देखें होली के फनी जोक्स, शायरी, मैसेजेस हिंदी में:

1. जो पूरी सर्दी नहीं नहाए हो रही है उनको नहलाने की तैयारी

अगर तुम बाहर नहीं आए तो, घर में आकर मारेंगे पिचकारी

हैप्पी होली 2026

2. पति -

हमें तो अपनों ने ही लूटा,

गैरों में कहां दम था;

हमारी कश्ती भी वहां डूबी,

जहां पानी कम था।

पत्नी -

तुम तो थे ही गधे,

तुम्हारी अकल में कहां दम था;

वहां कश्ती लेके ही क्यों गए,

जहां पानी कम था...।

3. होली के दिन इतने भी पुराने कपड़े न पहनें कि कोई आपको रोटी हाथ में पकड़ा कर चला जाए।

Happy Holi

4. आपने दिल का हाल बताना छोड़ दिया,

हमने भी गहराई में जाना छोड़ दिया.

होली से पहले ही आपने

सुबह नहाना छोड़ दिया?

Happy Holi

5. आज होली है, सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं

आज होली है सोच रहा हूं- दारू छोड़ दूं..

लेकिन किसके पास???? स

भी दोस्त गद्दार हैं,

होली के पहले ही पी जाएंगे...

Happy Holi

6. मुहब्बत के सिवा और भी गम हैं जमाने में

होली खेलने के बाद दिन लग जाते हैं, कलर छुड़ाने में

7. गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है।

बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये।

अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ।

गर्लफ्रेंड बेहोश

Happy Holi

8. एक आदमी को गाने का बहुत शौक था

होली के दिन भांग पीकर वह अपनी फटी हुई आवाज में गाना गाने लगा, महबूबा महबूबा..

गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में नाले में जा गिरा

फिर नाले से उसकी आवाज आई, मैं डूबा, मैं डूबा, अरे कोई तो बचाओ में डूबा

9. मेरी ओर से... सरकारी नौकरी वाले को 'हैप्पी होली'

प्राइवेट नौकरी वालों को 'शुभ होली'

और housewife को 'कैसी होली, काहे की होली'...

बस बनाते रहो पूरन पोली।

Happy Holi

10. होली आ रही है कृपया रंग से एतराज करने वालों को रंग न लगायें

बल्कि कीचड़ में पटक-पटक कर नहलाये.

बुरा ना मानो होली है

11. लड़का- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है

लड़की- अरे मैं हर संडे होली खेलती हूं..

लड़का- क्यों ?

लड़की- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है किSunday मतलब Holi Day...

Happy Holi

12. होली आने वाली है रंगों से नहीं डरे

रंग बदलने वालों से डरे…!!!

Holi Mubarak 2026

13. होली में वो लड़कियां भी

अपने अंदर की होलिका जलाले,

जो दशहरा में लड़कों से

अपने अंदर का रावण जलाने को कह रही थी।

हैप्पी होली

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article