Holi Skin Care Tips: होली का नाम आते ही मन में रंग, पानी, हंसी और ढेर सारी मस्ती की तस्वीर उभर आती है। इस त्योहार पर हर कोई खुलकर रंग से खेलना चाहता है, लेकिन कई बार यही रंग त्वचा की परेशानी का कारण बन जाते हैं। केमिकल युक्त गुलाल और पानी वाले रंगों की वजह से स्किन पर रैशेज, खुजली, जलन और रूखापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। त्योहार की मस्ती खत्म होते-होते चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है। लेकिन आज हम आपको होली के दौरान स्किन का ख्याल रखने वाले टिप्स बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं होली का प्री और पोस्ट स्किन केयर रूटीन...
होली में चेहरे का स्किन केयर कैसे करें?
होली खेलने से पहले स्किन को तैयार करना बेहद जरूरी है। जिससे रंगों का असर आपके चेहरे की स्किन पर न के बराबर हो सके। इसके लिए सबसे पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। यह स्किन के लिए प्रोटेक्टिव लेयर तैयार करता है, जिससे हानिकारक रंग सीधे स्किन के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं। इसके बाद हल्का सा नारियल या बादाम का तेल भी चेहरे पर लगाया जा सकता है तेल न केवल रंगों को स्किन से चिपकने से रोकता है, बल्कि बाद में उन्हें हटाना भी आसान बना देता है।
चेहरे से होली का रंग कैसे निकालें?
होली खेलने के बाद लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वह सूखी त्वचा से रंग को निकालना है। ऐसा करने से आपकी स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है। चेहरे से रंग हटाने के लिए आप पहले रंग को हल्के हाथ से झाड़ लें। इसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं। इसके बाद आप फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह रंग हटाने के बाद चेहरे पर आप एलोवेरा जेल और मॉइश्चराइजर लगाएं जिससे त्वचा की नमी वापस आ सके।
एक बात आपको ध्यान में रखना चाहिए कि खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं मिलती है। होली के दिन भरपूर पानी पिएं और ताजे फल या जूस का सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और त्वचा में नैचुरल ग्लो बना रहेगा। इस होली रंगों से दूर रहने की जरूरत नहीं है बस जरूरत है तो थोड़ी सी समझदारी और सही स्किन केयर की। इस तरह होली के बाद भी आपकी स्किन चमकदार और ग्लोइंग बनी रहेगी।
