होली में भांग, मिठाई और जंक फूड का कॉम्बिनेशन सेहत पर पड़ सकता है भारी, भूलकर न करें ये गलतियां

Holi Health Tips In Hindi: हम सभी होली पर भांग, मिठाई और जंक फूड का जमकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका ज्यादा सेवन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको सेहतमंत रहना है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। जानिए होली पर क्या खाएं और किन गलतियों से बचें, ताकि त्योहार का मजा भी बना रहे और सेहत भी बैलेंस रहे।

Holi Health Tips In Hindi: होली का नाम सुनते ही दिमाग में रंग, मस्ती, गुझिया, नमकीन, चाट और कई जगहों पर भांग की ठंडाई घूमने लगती है। त्योहार है तो थोड़ा-बहुत एक्स्ट्रा खाना तो बनता ही है। लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब भांग, ढेर सारी मिठाइयां और ऊपर से जंक फूड एक साथ पेट में पहुंच जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह कॉम्बिनेशन शरीर पर अचानक बोझ डाल सकता है। खासकर जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, डायबिटीज या लिवर की दिक्कत है, उनके लिए यह और भी रिस्की हो सकता है। इसलिए होली का मजा लें, लेकिन कुछ छोटी-छोटी सावधानियां जरूर रखें, ताकि त्योहार के बाद अस्पताल का चक्कर न लगाना पड़े।

होली पर न करें खानपान से जुड़ी ये गलतियां

होली पर न करें खानपान से जुड़ी ये गलतियां

भांग और मिठाई का साथ क्यों पड़ सकता है भारी?

डॉक्टरों के मुताबिक भांग शरीर के नर्वस सिस्टम पर असर डालती है। जब इसके साथ ज्यादा शक्कर वाली मिठाइयां खाई जाती हैं तो ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। इससे चक्कर आना, उलझन, ज्यादा नींद या घबराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें तो खास तौर पर सावधान रहना चाहिए। भांग लेने के बाद भूख भी ज्यादा लगती है, और फिर लोग जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। यही ओवरईटिंग बाद में परेशानी की वजह बनती है।

End of Feed