लाइफस्टाइल

आप सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं 2026: रिश्तों में भरें मिठास, अपनों को भेजें प्यार भरी शुभकामनाएं

Holika Dahan 2026 Wishes in Hindi (आप सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं 2026 हिंदी में): होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मानया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को प्यार भरी शुभकामनाएं भेजते हैं और खुशियों की दुआ करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार या खास लोगों को कुछ अच्छा सा मैसेज भेजना चाहते हैं, तो यहां बढ़िया और दिल से लिखे संदेश दिए गए हैं जिन्हें भेजकर आप अपनों का दिन और भी खास बना सकते हैं।

Image

होलिका दहन की शुभकामनाएं 2026

आप सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं 2026: होलिका दहन का दिन बेहद खास होता है। इस बार होलिका दहन 2 मार्च की रात को की जाएगी। इस दिन शाम होते ही लोग मोहल्ले या मंदिर के पास इकट्ठा होते हैं, लकड़ियां और उपले जलाकर अग्नि की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र आग में हमारी परेशानियां, दुख और नकारात्मकता जल जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसी वजह से इसे होली से पहले बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

होलिका दहन सिर्फ रस्म नहीं है, ये अपने अंदर झांकने का भी मौका है। जो बुरा है, उसे छोड़ने का और नई शुरुआत करने का दिन है। इस दिन लोग एक-दूसरे को प्यार भरी शुभकामनाएं भेजते हैं। एक छोटा सा मैसेज भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। अगर आप कुछ हटके और दिल से निकले शब्द ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दिए गए 10 खास संदेश आपकी तलाश खत्म कर देंगे।

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

1- जले बुराई और बढ़े विश्वास,

घर में हर ओर हो बस उल्लास।

हर दिन बने खुशियों का प्रकाश,

होलिका दहन बनाए जीवन खास

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

2- जिस तरह होलिका जलकर हो गई थी राख,

उसी तरह आपके जीवन के मिट जाए सारे कष्ट और पाप।

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

3- होलिका की अग्नि में जल जाएं सारे गम,

मन में बसें खुशियां आपके हरदम।

नफरत की राख, प्रेम का हो संगम,

2026 लाए खुशियों का मौसम

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

4- होली से एक दिल पहले सारे दुःख-दर्द जला दो,

नई खुशी और नई उमंग के साथ रंगों का पर्व मना लो।

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

5- मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,

वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

6- होली के रंग, खुशियों की उमंग,

लेकर आया है ये प्यार भरा संग।

गुलाल से रंगे चेहरे, मीठी गुजिया का स्वाद,

होली की मस्ती में, हर दिल रहे आबाद

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

7- मन से मिटे हर अंधियारा,

जीवन में आए अब उजियारा।

सपनों का सजे जीवन में सितारा,

होलिका दहन दे सुख अपार सारा।

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

8- होली के रंगों में घुली है प्यार की मिठास,

अपनों के साथ मनाओ ये त्योहार है खास।

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

9- राख बने हर बुरी परछाई, खुशियों की हो नई अंगड़ाई।

हर मुश्किल खुद दूर भाग जाए, होलिका दहन लाए सौगात लाए

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

10- हर दर्द हो आज राख समान, दिल में जगे नई पहचान।

सपनों को मिले नया आसमान,

होलिका दहन करे आपका जीवन धनवान ।

होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article