Holi 2024 Kurti designs (होली 2024 सूट डिजाइन्स): होली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां और मजा लेकर आता है। ऐसे में इस साल की होली को भी और खुशनूमा बनाने के लिए अगर होली पार्टी पर देसी कपड़े पहन फैशन का जलवा बिखेरना है। तो होली के लिए ये सफेद रंग की लेटेस्ट सूट कुर्ती डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगी। होली की धूम में आग लगाने के लिए बेशक ही देसी बॉलीवुड हसीनाओं के ये लेटेस्ट सूट डिजाइन्स एकदम ही बेस्ट हो सकते हैं। जिन्हें आप खास अंदाज में दुपट्टे के साथ स्टाइल कर पार्टी की जान बन सकती हैं। देखें होली पार्टी के लिए लेटेस्ट चिकनकारी से लेकर अनारकली, पटियाला तक की कुर्ती सूट डिजाइन्स।
Holi 2024 latest White kurti suit designs
Latest Suit Kurti designs for Holi 2024
होली पर बहुत ही प्यारा सा देसी लुक फ्लॉन्ट करना है, तो चिकनकारी कुर्तियां पहनना एकदम ही जबरदस्त हो सकता है। सफेद चिकनकारी से लेकर पेस्टल रंग की चिकनकारी कुर्तियों तक का डिजाइन इन दिनों खूब फैशन में हैं। होली के लिए आप इन्हें कंट्रास्ट या मल्टीकलर के दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं।
देसी और ट्रेडिशनल लुक के लिए होली पर खूबसूरत थ्रेड वर्क वाला ये शरारा और शॉर्ट कुर्ती का सेट भी कुछ कम नहीं है। आप ऐसे सूट को ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
ऑर्गेंजा तो साटन की ऐसी फ्लोरल वर्क कुर्तियां तो बेशक ही कमाल का लुक देती हैं। होली पर आप इस डिजाइन का शरारा सेट, पटियाला सूट तो स्ट्रेट पेन्ट और कुर्ती वाला लुक भी स्टाइल कर सकती हैं।
होली पर ऐसा पटियाला सूट पहन आप कातिल अंदाज में हुस्न बिखेर सकती हैं। सिंपल सी सफेद कुर्ती संग कंट्रास्ट की सलवार और दुपट्टा कैरी किया जा सकता है।
एलिगेंट लुक वाले घेरदार अनारकली सूट भी होली के लिए खूब जचेंगे। आप इन्हें रंगीन ज्वेलरी संग स्टाइल कर सकती हैं।
