लाइफस्टाइल

होली पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार चुटकुले, कंट्रोल नहीं होगी हंसी

होली आने में अभी चंद दिन बचे हैं। इसलिए होली से पहले ही हम आपके लिए पति-पत्नी और पड़ोसन पर बने कुछ जोक्स लेकर आए हैं। जिसे इस होली आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Image

Funny Holi Jokes In Hindi

इस बार होली 25 मार्च को है। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और सारे गिले शिकवे भूलकर गले मिलते हैं। साथ ही एक दूसरे के साथ जमकर नाचते-गाते हैं और मजाक करते हैं। हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मजेदार 'जोक्स की खुराक' से माहौल खुशनुमा हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं होली स्पेशल चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। आइए पढ़ें लोटपोट कर देने वाले मजेदार होली स्पेशल चुटकुले।

1) जो पूरी सर्दी नहीं नहाए

हो रही है उनको नहलाने की तैयारी

अगर बाहर तुम नहीं आए, तो

घर में आकर मारेंगे पिचकारी

Happy Holi

2) एक साधू था, उसे गाने का बहुत शौक था, लेकिन उसकी आवाज बहुत बुरी थी

होली के दिन भांग पीकर वह अपनी फटी हुई आवाज में गाना गाने लगा, महबूबा महबूबा..

गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में नाले में जा गिरा

फिर नाले से उसकी आवाज आई मैं डूबा, मैं डूबा, अरे कोई तो बचाओ में डूबा मैं डूबा...

Happy Holi

3) आज होली है, सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं

आज होली है सोच रहा हूं- दारू छोड़ दूं..

लेकिन किसके पास????

सभी दोस्त गद्दार हैं, होली के पहले ही पी जाएंगे...

Happy Holi

4) गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है।

बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये।

अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ।

गर्लफ्रेंड बेहोश

Happy Holi

5) पति- डार्लिंग तुम हर दिन खूबसूरत होती जा रही हो

पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना

पति- तुम्हें देखकर अब रोटियां भी जलने लगी हैं

पत्नी को समझ नहीं आ रहा कि ये तारीफ कर रहा है कि बुराई..

Happy Holi

6) मेरी ओर से… सरकारी नौकरी वाले को ‘हैप्पी होली’ प्राइवेट नौकरी वालों को ‘शुभ होली’ और housewife को ‘कैसी होली, काहे की होली’… बस बनाते रहो पूरन पोली।

Happy Holi

7) लड़का- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है

लड़की- अरे मैं हर संडे होली खेलती हूं..

लड़का- क्यों ?

लड़की- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है किSunday मतलब Holi Day...

Happy Holi

8) ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।

उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था।

उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार

हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?

Happy Holi

9) होली के दिन इतने भी पुराने कपड़े न पहनें कि।।।कोई आपको रोटी हाथ में पकड़ा कर चला जाए।

Happy Holi

10) सोहन की पत्नी होली खेलने के बाद उसे घर के अंदर नहीं आने दे रही थी।

गेट के बाहर परेशान बैठे सोहन को देख उसके दोस्त नें पूछा- क्या हुआ भाई?

सोहन- तेरी भाभी घर के अंदर नहीं आने दे रही।

दोस्त- क्यों?

सोहन- कह रही है तुमसे पहले भी 4 लोग यह कह कर घुसे कि वो सोहन हैं और मुफ्त खाना खा कर चले गए।

Happy Holi

11) अब क्या रंग और क्या होली.. वो तो Valentines के दिन ही किसी और की हो ली…

Happy Holi

12) एक साधू था, उसे गाने का बहुत शौक थालेकिन उसकी आवाज बहुत बुरी थीहोली के दिन भांग पीकर वह अपनी फटी हुई आवाज में गाना गाने लगा, महबूबा महबूबा।।गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में नाले में जा गिराफिर नाले से उसकी आवाज आईमैं डूबा, मैं डूबा, अरे कोई तो बचाओ में डूबा मैं डूबा...

Happy Holi

13) धरती से निकला आलू

लो हो गया फाल्गुन चालू

चूहा निकला बिल से

हैप्पी होली दिल से

Happy Holi

14) होली वाले दिन इतनी भी होली ना खेलें कि

अपने ही घर में आने के लिए आधार कार्ड दिखाना पड़े

Happy Holi

15) जो लोग- बुरा न मानो, होली है ये कहकर आप पर रंग डाल जाते हैं

दिवाली आने पर आप भी बुरा न मानो, दिवाली है कहकर उन पर बम डाल देना...

Happy Holi

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article