Hindu Nav Varsh 2025 Rangoli Design Simple, Easy Photo (हिंदू नव वर्ष 2025 न्यू ईयर रंगोली डिजाइन फोटो): विक्रम संवत के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन को नव वर्ष के रूप सेलिब्रेट किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और अब सनातन धर्म के पालक इस दिन को हिंदू नव वर्ष के रूप में जोरों शोरो से मनाते हैं। अब आने वाली नए साल की नई शुरुआत बहुत ही प्यारे से रंगों के साथ करना चाहते हैं। तो खास सजावट के लिए रंगोली बनानी तो बनती ही है, तीज त्योहार के साथ साथ आप अगर नए साल से डेली भी रंगोली बनाएंगे तो लुक बहुत ही बढ़िया आएगा। यहां देखें आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए लेटेस्ट, सिंपल, ईजी, ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन फोटो 2025, नव वर्ष की रंगोली, नए साल की फोटो।
Top 5 Unique Nav Varsh Rangoli Design Photo 2025
हिंदू नव वर्ष के लिए आपको आंगन में खूबसूरत सी रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो ये वाली दीये की शुभ लाभ लिखी हुई रंगोली का लुक बहुत ही प्यारा आएगा। ये सिंपल और सुंदर रंगोली आपके जीवन में नई रौशनी और सफलता लेकर आएगी, आप इसको असल फूलों तो दीयों से सजा सकते हैं।
फूल और मोर वाली ऐसी रंगोली हमेशा ही ट्रेंड में रहती है, सिंपल और शानदार लुक के लिए ये दोनों ही रंगोली के डिजाइन्स अच्छे हैं। मोर वाली हैप्पी न्यू ईयर रंगोली तो कमल फूल से खिलते मल्टीकलर फूल वाली रंगोली बिगिनर्स भी बना सकते हैं।
हिंदू नव वर्ष की शुरुआत किसी सिंपल ट्रेडिशनल कोलम रंगोली डिजाइन के साथ करना है, तो ये वाली मांडला स्टाइल की रंगोली का डिजाइन परफेक्ट है। आप इस सेम डिजाइन को असली फूलों के साथ भी बना सकते हैं, जिससे आपका आंगन खिल और महक जाएगा।
घर के द्वार पर सुंदर और छोटी सी रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो नव वर्ष के हिसाब से ये बॉर्डर वाली लटकन, मांडला, फूल वाली रंगोली डिजाइन्स का फोटो कॉपी किया जाता है। असली फूल वाली बेल, बूटी, बॉर्डर रंगोली भी इस बार ट्राई करें।
आज के दिन ही हिंदू नव वर्ष और गुडी पाडवा मनाई जा रही है, ऐसे में हैप्पी गुडी पाडवा वाली ये सिंपल सुंदर रंगोली का डिजाइन भी आपके घर आंगन की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए गजब है।
शुभ नव वर्ष और हैप्पी न्यू ईयर की ये सारी ही रंगोली के डिजाइन्स एकदम मस्ट ट्राई वाले हैं। तोरण जैसे स्टाइल की ये फ्लोरल रंगोली की डिजाइन तो बहुत ही प्यारी है। फूलों की लड़ी के साथ ये रंगोली आपके घर के द्वार पर नए साल में बहुत ही बढ़िया लगेगी। जरूर ही आपको नए साल 2025 तो हिंदू नव वर्ष में ये वाली लेटेस्ट, सिंपल, ईजी रंगोली डिजाइन्स ट्राई करनी ही चाहिए।
