लाइफस्टाइल

Happy Cheti Chand 2025 Wishes Images: चेटी चंड बधाई संदेश इन हिंदी, झूलेलाल जयंती की विशेज, देखें हैपी सिंदी नव वर्ष की शुभकामनाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 30, 2025, 09:14 AM IST

Happy Cheti Chand 2025 Wishes Images, Quotes, Poster (चेती चंद की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश ) Wallpapers Cheti Chand ki Hardik Shubhkamnaye Sandesh: चेटी चंड सिंधी हिंदूओं द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार भगवान झूलेलाल के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। चेटी चंड को सिंधी नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। इस साल चेटी चांद का त्योहार 30 मार्च 2025 को सेलिब्रेट किया जा रहा है। यहां देखें चेटी चंड के बधाई संदेश, हार्दिक शुभकामनाएं, हैपी चेती चंद विशेज और झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं।

Image

Happy Cheti Chand 2025 Wishes Images

Happy Cheti Chand 2025 Wishes Images, चेती चंद की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश, झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं: इस साल सिंधी नववर्ष (Sindhi New Year) यानी चेटी चंड (Cheti Chand) का पर्व 30 मार्च 2025 को मनाया जाना है। यह त्योहार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। सिंधी समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग अवतारी युग पुरुष भगवान झूलेलाल (Bhagwan Jhulelal) के जन्मोत्सव को चेटी चंड पर्व के रूप में मनाते हैं। इस खास मौके पर भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की जाती है। चेटीचंड का मतलब 'चैत्र का चांद' से है। इस दिन से सिंधी नववर्ष की शुरूआत होती है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को चेटी चंड की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। भगवान झूलेलाल जयंती के बधाई संदेश भी यहां देख सकते हैं।

Happy Cheti Chand 2025 Wishes Images in Hindi

1. जेको रोज मुस्कुराए उह सिंधी आहे

जेको कौन घबराए उह सिंधी आहे

झुले लाला कंदो बेड़ा पार

आयो लाल चंओ झूले लाल

ता सभीन खे चेटीचंड जी वाधायू।

चेटी चंड की शुभकामनाएं

Happy Cheti Chand 2025 Wishes Images

Happy Cheti Chand 2025 Wishes Images

2. झूलेलाल का आशीर्वाद मिले,

आपको सबका प्यार मिले,

आपको हर कार्य में सफलता मिले,

चेटी चंड पर आपके यह दुआ है।

चेटी चंड की शुभकामनाएं

3. नए सिंधी वर्ष की शुरुआत के साथ,

आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें,

आपको सभी कार्यों में सफलता मिले,

आपको सबसे सम्मान और प्यार मिले।

चेटी चंड की शुभकामनाएं

4. झूलेलाल का आशीर्वाद मिले,

दोस्तों और प्रियजनों का प्यार मिले,

सफलता चूमे हर दम कदम आपके,

ऐसा हो चेटी चंड का पर्व आपके लिए।

चेटी चंड की शुभकामनाएं

5. सूरज की तरह चमकती रहे आपकी

जिंदगी और सितारों की तरह झिलमिलाये

आपका आंगन इन ही दुआओं के

साथ आपको सिंधी नववर्ष की शुभकामनाएं!

Happy Cheti Chand 2025

Happy Cheti Chand 2025

6. सब चिंता भूल जाओ सब गलतियां

भूल जाओ और इस नए साल में

एक नई शुरूआत करो

चेटी चंड की शुभकामनाएं

7. झूलेलाल की महिमा आपके

जीवन में शांति, सद्भाव और

ढेर सारी मुस्कान लाए…।

चेटी चंड की शुभकामनाएं

8. झूलेलाल का आशीर्वाद,

आपके परिवार और दोस्तों का प्यार,

आपके जीवन में सफलता आए।

ऐसी प्रार्थना करते हैं बार-बार।।

चेटी चंड की शुभकामनाएं

9. जो कर्म के सिद्धांत को,

समझकर उचित कर्म करता है,

वह कर्म के बंधन से,

हमेशा के लिए मुक्त हो जाता है।

चेटी चंड की शुभकामनाएं

Cheti Chand 2025

Cheti Chand 2025

10.नए सिंधी वर्ष की शुरुआत के साथ,

आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें,

आपको सभी कार्यों में सफलता मिले,

आपको सबसे सम्मान और प्यार मिले।

चेटी चंड की शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article