लाइफस्टाइल

April Fool Day 2025: जानें कब और क्यों मनाते हैं अप्रैल फूल डे, कहां से हुई इसकी शुरुआत और अपनों को भेजें ऐसे मजेदार मैसेज और जोक्स

April Fool Day 2025: अप्रैल फूल मनाते हुए आपने अक्सर लोगों को देखा होगा। हंसी और ठिठोली के लिए शुरू किया गया ये दिन किसी को छेड़ने और मजाक करने के लिए धीरे-धीरे परिपाटी बन गया और मस्ती मजाक के लिए आज लोग अप्रैल फूल डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं।

Image

April Fool's Day 2025

हर साल 1 अप्रैल का दिन दुनिया भर में अप्रैल फूल डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे के साथ खुलकर मस्ती-मजाक करते हैं। इस दिन सभी की कोशिश होती है कि वो किसी को बुद्धू बनाएं, उनके साथ प्रैंक करें और जब हम जब ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो अप्रैल फूल बोलते हुए चिल्लाते हैं। आजकल के लोग बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को मूर्ख बना देते हैं। कई बार तो मजाक इतना ज्यादा रीयल होता है कि उन्हें बाद में पता चलता है वो अप्रैल फूल बन गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि 1 अप्रैल को ही अप्रैल फूल डे क्यों मनाया जाता है? इसके साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के लिए अप्रैल फूल डे के विशेज, मैसेजेज, शायरियां और फोटोज भी आपके लेख में मिल जाएंगे।

अप्रैल फूल डे का इतिहास - History of April Fool's Day

अक्सर देखने को मिलता है कि पहली बार अप्रैल फूल डे कब मनाया गया था? इस तरह का सवाल पूछते हैं। अप्रैल फूल डे मनाने के शुरुआत चॉसर के 'कैंटरबरी टेल्स' की एक कहानी 'नन्स प्रीस्ट्स टेल' में मिलती है। कहा जाता है कि इसकी शुरुआत 1381 में हुई थी, जब इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी की सगाई का ऐलान हुआ था। राजा ने तब जनता को अपने सगाई की तारीख 32 मार्च बताई। वहां की जनता ने भी सगाई के ऐलान पर विश्वास कर लिया। हम जानते हैं कि 32 मार्च की तारीख तो किसी भी कैलेंडर में नहीं होती है तो इस तरह वहां की जनता सामूहिक रूप से अप्रैल फूल बन गई।

कैसे-कैसे मनाया जाता है अप्रैल फूल डे? - How is April Fool's Day celebrated?

  1. अप्रैल फूल डे मनाने के लिए फ्रांस, इटली और बेल्जियम जैसे देशों में कागज की मछलियां लोगों की पीठ पर चिपका कर फिर उनका मजाक उड़ाया जाता है।
  2. ईरान में 1-2 अप्रैल के दिन को अप्रैल फूल डे के रूप में मनाते हैं और लोग एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हैं।
  3. स्पेन में 28 दिसंबर के दिन को अप्रैल फूल डे के रूप में मनाया जाता है, जिसे 'डे ऑफ होली इनोसेंट्स' कहते हैं।

देखें अप्रैल फूल डे के लिए मजेदार जोक्स- April Fool's Day 2025

राजू- भाई! आज मैं अपनी क्रश को प्रोपोज़ करने वाला हूं।

काजू- लेकिन आज तो अप्रैल फूल डे है।

राजू- हां, तभी तो।

उसने हां बोला तो किस्मत और न बोला तो हैप्पी अप्रैल फूल डे बोल कर निकल जाऊंगा।

April Fools Day 2025

चिंटू- बधाई हो भाई, तू सबसे ज्यादा समझदार है।

मिंटू- देख चिंटू, मुझे बेवकूफ मत बना।

मुझे पता है कि आज अप्रैल फूल डे है।

April Fools Day 2025

रीना- रो क्यों रही हो बहन?

मीना- मेरे पति ने मुझसे सुबह कहा कि वो शराब पीना छोड़ देंगे।

रीना- तो ये तो अच्छी बात हुई न?

मीना- नहीं बहन आज अप्रैल फूल डे है।

April Fools Day 2025

एक पागल था, बिल्कुल पागल था,

एकदम पागल था, पागलों का पागल था,

लेकिन घबराओ नहीं, आपके सामने कुछ भी नहीं था।

।।हैप्पी अप्रैल फूल डे 2025।।

जब तुम आईने के पास जाते हो

तो आईना कहता है ब्यूटीफूल-ब्यूटीफूल

जब तुम आईने से दूर जाते हो

तो आईना कहता है ‘April Fool’, ‘April Fool’

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article