हिंदी पहेली, Hindi Paheli riddles: हिंदी की ये शानदार पहेलियां पढ़ आपका भी दिमाग चलने लगेगा चीते से तेज, देखें मजेदार पहेलियां जिनका जवाब दे दिया तो आप बेशक ही कहलाएंगे सवालों के सरताज। यहां पढ़ें बढ़िया सी पहेलियां जिनका जवाब देने में बड़े बड़े धुरंधर भी फेल हो गए, अगर आप भी अपने आप को बहुत दिमाग वाला समझते हैं, तो जरुर पढ़कर बुझे ये पहेलियां और झट से पता कर लें कि क्या वाकई तेज चलता है आपका दिमाग।
Paheliyan in hindi
1. ऊँट की बैठक, हिरन की चाल,
बोलो वह कौन है पहलवान
2. बूझो भैया एक पहेली, जब काटो तब नई नवेली
3. पंख नहीं पर उड़ती हूं, हाथ नहीं पर लड़ती हूं..
4. ऐसी कौन सी चीज है, जिसे आधा खाने पर भी वह पूरी ही रहती है
5. छोटा हूं पर बड़ा कहलाता हूं, रोज दही की नदी में नहाता
6. ऐसी कौन सी सब्जी है, जिसको उल्टा पढ़ने पर एक लड़की का नाम बनता है?
उत्तर
1. मेंढक
2. पेंसिल
3. पतंग
4. पूरी
5. दही बड़ा
6. खीरा
बताइए, बताइए कितनी पहेलियों के सही जवाब दिए आपने और कितने बड़े सवालों के सरताज हैं आप? अगर आपने सारे सवालों के जवाब झट से दे दिए थे तो वाह वाह मान गए आपको। अब झट से इन्ही सवालों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछ डालिए और जानिए कि कितने बुद्धिमान हैं वे..
