Hindi Diwas 2024 Rangoli Designs (राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस की रंगोली): महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा को जनभाषा का दर्जा दिया था। हिंदी भाषा भारत की विविधता को एकता की एक डोर में बांधती है। 14 सितंबर के दिन हिंदी भाषा को सम्मान दिया जाता है। ये दिन देशभर में हिंदी दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेज में तरह-तरह के प्रोग्राम रखे जाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने घर, स्कूल-कॉलेज को सजाकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। आज हम खास आपके लिए हिंदी दिवस स्पेशल रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जिसकी खूबसूरती हिंदी भाषा की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी।
Hindi Diwas Par Rangoli, Easy Quick Rangoli Designs For Hindi Day 2024 -
हिंदी दिवस पर रंगोली बनानी हो तो इससे अच्छा डिजाइन दूसरा हो ही नहीं सकता। ये आपके लिए सबसे बेस्ट है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
हिंदी भाषा को सम्मान देते हुए आप इस तरह का डिजाइन भी ट्राई कर सकते हैं। ये हिंदी दिवस की रंगोली का यूनिक और खूबसूरत डिजाइन है।
अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है तो और इस तरह से बस हल्का डिजाइन देकर उसके आसपास हिन्दी दिवस लिख सकते हैं।
मोर डिजाइन वाली रंगोली काफी फैशन में है। ये तरह के फंक्शन की शोभा बढ़ाती है।
आप चाहें तो इस तरह के धरती का आकार देकर उसमें तिरंगा झंडा बनाकर और फिर हिंदी दिवस लिख सकते हैं। ऐसी रंगोली काफी ट्रेंड में है।
इस तरह की फ्लोरल रंगोली भी हिंदी दिवस के सेलिब्रेशन में चार चांद लगाएगी। इसे बनाना भी आसाना है और ये दिखने में काफी खूबसूरत लगती है।
अगर आपको एकदम फटाफटा कोई रंगोली तैयार करनी है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसके लिए आपको बस 2 से 3 रंग फैलाने हैं और फिर उसे ऊपर हिंदी दिवस लिखना है।
