लाइफस्टाइल

Gaur Gopal Das Motivational Quotes: अपनी समस्याओं का रोना न रोएं उसका समाधान ढूंढें...गांठ बांध लें गौर गोपाल दास की ये बातें, छुएंगे आसमान की ऊंचाइयां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 14, 2024, 07:40 AM IST

Gaur Gopal Das Motivational Quotes: मोटिवेशनल स्‍पीकर और आध्‍यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास अपनी बातों से अक्सर लोगों को मोटिवेट करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सही रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

Image

Gaur Gopal Das Motivational Quotes

Gaur Gopal Das Motivational Quotes: गौर गोपाल दास किसी पहचान के मौहताज नहीं है। गौर गोपाल दास का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मारवाड़ी जैन परिवार में हुआ था। उनकी गिनती देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर और आध्‍यात्मिक गुरु के तौर पर की जाती है। वह एक प्रेरक वक्ता, एक कहानीकार और कई पुस्तकों और प्रेरक उपन्यासों के लेखक हैं। वो अपने विचारों से अक्सर युवाओं को प्रेरित करते रहते हैं। ऐसे में आपको बुरे वक्त में गौर गोपाल दास की ये बातें मोटिवेट करने का काम करेंगे। यहां पढ़ें गौर गोपाल दास के प्रेरक विचार।

Gaur Gopal Das Motivational Quotes in Hindi

1. अपनी समस्याओं का रोना न रोएं उसका समाधान ढूंढें।

2. अपने स्वभाव में प्रेम भाव रखें। वो आपको बेहतरीन इंसान बनाता है।

3. बेकार की चिंता करने से बचें। उससे कुछ हासिल नहीं होता।

4. किस्मत के भरोसे न रहें। सही दिशा में मेहनत करें।

5. जिम्मेदारियों से भागे नहीं। जिम्मेदारी से भागने वाले ईमानदारी से मेहनत नहीं कर पाते और पीछे रह जाते हैं।

6. जिंदगी में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं से भागे नहीं। उनका सामना करना सीखें।

7. सही समय का इंतजार न करें। बस अपना फोकस लक्ष्य पर रखें। एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

8. नकारात्मकता से दूर रहें। निगेटिव लोगों की संगत छोड़ दें। तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।

9. लोग क्या कहेंगे? इसे बिल्कुल भी न सोचें। वो हमेशा कुछ न कुछ कहते ही रहेंगे। आप बस वो करें जो करना चाहते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article