Hind Ke Sitara Lyrics in Hindi: हाल ही में प्राइम वीडियो पर TVF की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है। पंचायत 3 को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस सीरीज के तमाम डायलॉग्स के साथ ही एक गाना भी खूब वायरल हुआ है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इस गाने पर इतने रील्स बने हैं कि क्या ही कहा जाए। इस गाने के बोल हैं- ललना हिंद के सितारा। मनोज तिवारी ने इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। दरअसल यह गाना भोजपुरी का सोहर गीत है।
Panchayat 3 Hind ke Sitara full song lyrics in hindi
सोहर कहते हैं मंगलगान को। हर कला, संस्कृति और भाषा में मंगलगान की परंपरा है। भोजपुरी भाषा में तो हर मौके के लिए एक मंगलगीत की परंपरा रही है। जब कोई स्त्री गर्भवती होती है या फिर मां बनती है तो सोहर गाया जाता है। सोहर में बच्चे के जन्म पर उसके उज्जवल भविष्य की कामना और घर में खुशी के माहौल का वर्णन होता है। भोजपुरी के इसी लोकगीत की तर्ज पर है पंचायत 3 का ये मशहूर सोहर हिंद के सितारा। आइए पढ़ें इस सोहर के बोल:
अइसन मनोहर मंगल मूरत,
सुहावन सुन्दर सूरत नू हो
ए राजा जी एकरे त रहल जरुरत
मुहूरत खुबसूरत हो !!
ए राजा जी एकरे त रहल जरुरत
मुहूरत खुबसूरत हो !!
हमार जनाता बबुया जीएम होइहै ,
ना ना इ त डीएम होइहै हो .
ए ललना हिन्द के सितारा इ तो सीएम होइहै
ओसे ऊपर पीएम होइहै हो !!
ए ललना हिन्द के सितारा इ तो सीएम होइहै
ओसे ऊपर पीएम होइहै हो !!
होइहै वाइस चांसलर यूनिवर्सिटी के
मेयर लन्दन सिटी के नु हो
ए ललना होम सेक्रेटरी गोवेर्न्मिन्टी के
तो हीरो अपना मिट्टी के नु हो !!
ए ललना होम सेक्रेटरी गवर्मेन्टी के
तो हीरो अपना मिट्टी के नु हो !!
इसमें आने वाले बच्चे के लिए मंगलकामना की जा रही है कि उसका रूप रंग बहुत मंगलकारी है। वह आगे चल कर देश का चमकता सितारा बनेगा। इसी की जरूरत थी। मूहूर्त भी बहुत अच्छा है। ये बालक आगे चल कर जीएम बनेगा। लेकिन मंगलकामना देने वाले का मन नहीं भरता। वो इससे आगे डीएम, उससे भी ऊपर जाकर सीएम और आखिरकार उसके पीएम यानी प्रधानमंत्री बनने की शुभकामना देता है।
