Hariyali Teej Latest Song, Hariyali Folk Song: हिंदू धर्म में हरियाली तीज पर्व का विशेष महत्व है। यह सावन महीने का प्रमुख त्योहार है। हरियाली तीज में सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी होती है। इस दिन हरियाली तीज के लोकगीत गाए जाते हैं। हरियाली तीज में झूला झूलने व लोकगीत गाने का विशेष महत्व है। आज हम आपके लिए लाए हैं खास लोकगीत जिसे सुनकर या गाकर आप सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएंगे।
Hariyali Teej Ke Geet, Hariyali Teej Songs
1. झूला झूल रही सब सखियाँ, आई हरयाली तीज आज
झूला झूल रही सब सखियाँ, आई हरयाली तीज आज,
राधा संग में झूलें कान्हा झूमें अब तो सारा बाग़,
झुला झूल रही सब सखियाँ, आई हरयाली तीज आज,
नैन भर के रस का प्याला देखे श्यामा को नदं लाला,
घन बरसे उमड़ उमड़ के देखों नृत्य करे बृज बाला,
छमछम करती ये पायलियाँ खोले मन के सारे राज,
झुला झूल रही सब सखियाँ, आई हरयाली तीज आज।
2- नांनी नांनी बूंदियां हे सावन का मेरा झूलणा
नांनी नांनी बूंदियां हे सावन का मेरा झूलणा,
एक झूला डाला मैंने बाबल के राज में,
बाबुल के राज में...
संग की सहेली हे सावन का मेरा झूलणा,
नांनी नांनी बूंदियां हे सावन का मेरा झूलणा.
ए झूला डाला मैंने भैया के राज में,
भैया के राज में...
गोद भतीजा हे सावन का मेरा झूलणा,
नांनी नांनी बूंदियां हे सावन का मेरा झूलणा।
