अध्यात्म

Hariyali Teej 2023 Mantra: हरियाली तीज पर करें इन विशेष मंत्रों का जाप, सदा सुहागिन रहने का मिलेगा आशीर्वाद

Hariyali Teej 2023 mantra: सनातन धर्म में हरियाली तीज के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरी विधि- विधान से अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं। विवाहित महिलाएं इस दिन भूखे प्यासे रहकर भगवान शिव और मां गौरी की पूजा करती हैं। इस व्रत को करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्यवती रहने के वरदान प्राप्त होता है।

Image

hariyali teej 2023 mantra

Hariyali Teej 2023 Mantra: हिंदू धर्म में हरियाली तीज के त्योहार का खास महत्व है। ये पर्व विवाहित स्त्रियों के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार ये व्रत 19 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। हरियाली तीज के दिन पूजा के समय विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से साधक की सभी मनोकामना पूरी होती है। हरियाली तीज का व्रत करने से सुहागिनों को सदा सुहागिन रहने का वरदान प्राप्त होता है, इसके साथ ही साधक के मन की हर इच्छा पूरी होती है। हरियाली तीज का व्रत खासतौर पर विवाहित महिलाएं करती हैं लेकिन ये व्रत कुंवारी कन्या भी कर सकती हैं। जो भी कुंवारी लड़कियां ये व्रत करती हैं उनको उनका मनचाहा वर प्राप्त होता है। आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन किन मत्रों का जाप करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।

इन खास मंत्रों का करें जाप

"ॐ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा"- हरियाली तीज के दिन महिलाएं इस खास मंत्रों का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से पति की आयु लंबी होती है। इसके साथ ही यदि आपके पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता तो भी इस मंत्र का जाप करने से लाभ होता है।

ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः, ॐ गौरये नमः, ॐ पार्वत्यै नमः" - वैवाहिक जीवन का सुखी बनाने के लिए हरियाली तीज के दिन इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

"अस्य स्वयंवरकलामंत्रस्य ब्रह्मा ऋषिः, अतिजगति छन्दः देवीगिरिपुत्रीस्वयंवरादेवतात्मनोऽभीष्ट सिद्धये मंत्र जपे विनियोगः- जो भी कुंवारी कन्या हरियाली तीज का व्रत रखती हैं , उन्हें इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से उन्हें मनयाहा वर प्राप्त होगा।

"गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया, मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्" - हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से सदा सुहागिन रहने का वरदान प्राप्त होता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article