Hariyali Teej Makeup Tips: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत करती हैं। साल में एक बार आने वाला ये व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास है। इस दिन न सिर्फ पूजा-पाठ बल्कि सोलह श्रृंगार भी किया जाता है। महिलाएं अपने पति के नाम का सिंदूर लगाए, खुद का सबसे खूबसूरत श्रृंगार करती हैं। अगर आपकी नई नई शादी हुई है या फिर आपको मेकअप करना नहीं आता तो आज हम आपकी ये परेशानी दूर करने वाले हैं। आज हम खास आपके लिए हरियाली तीज पर सबसे खूबसूरत दिखने का तरीका और मेकअप टिप्स लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप अप्सरा से भी ज्यादा हसीन नजर आ सकती हैं।
हरियाली तीज पर ऐसे करें मेकअप-
1) सावन के महीने में हमारी स्किन ज्यादातर ऑयली रहती है, जिसके कारण चेहरे पर धूल - मिट्टी चिपक जाती है, तो मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को क्लीन करना न भूलें। इसके लिए आप कोई भी फेस क्लींजर या फेसवॉश, जो आपकी त्वचा के अनुरूप हो, उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप एक कप में थोड़ा दूध लें और फिर कॉटन से उसे चेहरे पर लगाएं। उसके बाद इसे साफ करें।
2) अब चेहरे पर आपके पास जो मॉइश्चराइजर है, उसे लगाएं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। इसके बाद अपनी स्किन टोन का फाउंडेशन लगाएं। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो बेस लगा सकती हैं।
3) बेस लगाने के बाद आप मेकअप की शुरुआत आंखों से करें। आंखें जितनी बोलती हुई और आकर्षक दिखेंगी पार्टनर की नजरें उतनी ज्यादा आप पर टिकी रहेंगी। आँखों पर सबसे पहले आई शैडो लगाएं। मस्कारा और काजल लगाकर अपने आई मेकअप को कम्प्लीट करें।
4) आंखों को आकर्षक बनाने के बाद आप अपने होंठों पर ध्यान दें। सबसे पहले तो अपने होंठों पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपके होंठ मुलायम रहेंगे। ज्यादा देर तक लिपस्टिक रहे इसके लिए आप थोड़ा सा प्राइमर भी लगा सकती हैं। प्राइमर के बाद आप अपनी फेवरेट लिपस्टिक लगाएं।
मेकअप करते हुए इन बातों का रखें ख्याल-
ध्यान रहे कि सावन के महीने में हमारी स्किन ऑयली रहती है जिसके कारण आपका मेकअप कुछ ही देर में खराब हो सकता है। इस मौसम में क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स आपका चेहरा और भी ऑयली बना सकते हैं, जिसके चलते आपका मेकअप जल्द ही मेल्ट हो सकता है। तो बेहतर होगा अगर आप जेल बेस्ड प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। जिससे आपका मेकअप मेल्ट न हो और ज्यादा देर तक टिका रहे।
इतना ही नहीं, ज्यातर महिलाएं प्राइमर का इस्तेमाल नहीं करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि प्राइमर का इस्तेमाल न करने से आपका मेकअप स्किन में ऑक्सीडाइज हो जाता हैं। साथ ही प्राइमर का इस्तेमाल न करने के कारण मेकअप लॉन्ग लास्टिंग नहीं रहता, तो अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहे और ऑक्सीडाइज न हो तो प्राइमर का इस्तेमाल करना न भूलें।
