लाइफस्टाइल

Amitabh Bachchan Motivational Quotes: आराध्या के दादू की ये बातें युवाओं के जीवन में भर देंगे जोश, बदल जाएगी आपकी जिंदगी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 29, 2024, 10:47 AM IST

Amitabh Bachchan Motivational Quotes: अमिताभ बच्चन करोड़ो युवाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। उनकी कही बातें आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। ऐसे में हम आपके लिए अमिताभ बच्चन के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप मोटिवेट हो जाएंगे।

Image

Amitabh Bachchan Motivational Quotes

Amitabh Bachchan Motivational Quotes: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि हमारे माता-पिता भी अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हैं। उन्होंने अपनी दमदार कलाकारी से एक अलग पहचान बना ली है और पिछले 4-5 दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। हालांकि इतनी शोहरत हासिल करने के बाद भी वो जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने फिल्मों में कई ऐसे डॉयलॉग दिए हैं जिन्हें प्रेरणा के रूप में लिया जा सकता है और उन्हें अपनी जिंदगी में लागू कर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आज हम आपके लिए अमिताभ बच्चन के कुछ प्रेरणादयक कोट्स, अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सफलता की राह पर ले जाने का काम करेंगे।

Amitabh Bachchan Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. किसी भी सफलता की खुशी मनाना अच्छा है, लेकिन असफलता से सीखना उससे भी बेहतर है।

2. कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं।

3. खुद पर विश्वास रखें और अपने लक्ष्यों की ओर दृढ़ता से बढ़ते रहें। आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

4. जिंदगी में कभी उदास ना होना, कभी किसी बात पर निराश ना होना , ये जिंदगी एक संघर्ष है, चलती रहेगी, कभी अपने जीने का अंदाज ना खोना।

5. हर कोई आपके संघर्ष को नहीं समझेगा। यह ठीक है। आपको खुद के संघर्षों को समझने की आवश्यकता है और उन्हें पार करने का साहस रखना चाहिए।

6. तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए हताश है, तू चल तेरे वजूद की समय को भी तलाश है।

7. जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए और आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

8. शब्द मेरी पहचान बने तो बेहतर है, चेहरे का क्या है, वह तो मेरे साथ ही चला जाएगा।

9. हर चीज वहीं मिल जाती है, जहां वह खोई हो, लेकिन विश्वास वहां कभी नहीं मिलता, जहां एक बार खो जाता है।

10. सुगंध के बिना पुष्प, तृप्ति के बिना प्राप्ति, ध्येय के बिना कर्म, प्रसन्नता के बिना जीवन व्यर्थ है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article