Happy Women's Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: 8 मार्च यानी इंटरनेशल महिला दिवस है। यह दिन दुनियाभर की महिलाओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आज के समय में महिलाएं, पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। हर क्षेत्र महिलाएं अद्भूत काम कर रही हैं। महिलाओं को सशक्त और आत्नविश्वासी बनाने के लिए ही हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यहां आप महिलाओं को इस खास दिन की बधाई देने के लिए ये मेसेज, विशेज और इमेजेज देख सकते हैं।
Happy Women's Day 2024 Wishes Hindi Shayari
1. मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो,
नमन है उन सब नारियों को,
जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो।
Happy Women’s Day
2. हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की शुभकामनाएं
3. जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं,
तब सिर्फ एक आदमी शिक्षित होता है,
लेकिन जब आप एक औरत को शिक्षित करते हैं,
तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की शुभकामनाएं
4. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,
जिस घर मे मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने मे गुजर गई।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
5. ईश्वर की सबसे सुंदर रचना,
औरत के हर रूप को प्रणाम।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6. हर दुःख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है,
पत्थरों के दीवारों को औरत ही घर बनाती है।
Happy Women’s Day 2024
7. कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता।
Happy Women’s Day
8. अभी रास्ता हो रहा है रौशन,
देखो कहीं कोई महिला तो नहीं आ रही है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
9. हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम
क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है।
Happy Women’s Day 2024
10. जो जन्म देती है, जो मौत से बचाती है,
जो आगे बढ़ाती है, वो औरत कहलाती है।
Happy International Women's Day
महिला दिवस का इतिहास (why we celebrate Women's Day in Hindi)
अमेरिका में काम करने वाली महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन छेड़ा था। रूसी महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस को लेकर 1917 में हड़ताल की थी। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं। इसी वजह से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी थी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही महिलाएं एक दूसरे को महिला दिवस की बधाईयां भी देती हैं। ऐसे में अगर आप भी महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें महिला दिवस शुभकामना संदेश, महिला दिवस कोट्स, महिला दिवस शायरी, महिला दिवस विशेज।
