लाइफस्टाइल

Happy Vat Savitri 2023 Wishes in Hindi: जोड़ी तेरी मेरी कभी ना टूटे..., वट सावित्री पर इन Wishes, Quotes से दें शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 11:20 AM IST

Happy Vat Savitri 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: : हिंदू पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष वट सावित्री 19 मई को है। आप भी इस मौके पर वट सावित्री के शुभकामना संदेश भेज सकते है।

Image

Happy Vat Savitri 2023 Wishes in Hindi

Happy Vat Savitri Puja 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हिंदू पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। वट वृक्ष को ब्रम्हा विष्णु और महेश का स्वरूप माना जाता है। यह प्रकृति का इकलौता ऐसा वृक्ष है जिसे तीनों देवता का एक रूप माना गया है। इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा उपासना करती हैं, यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है यानि उनका सुहाग अजर अमर रहता है। बरगद की शाखाओं और लटों को मां सावित्री का रूप माना जाता है। देवी सावित्री कठिन तपस्या से अपने पति के प्रांण यमराज से वापस ले आई थी।

इस बार वट साव‍ित्री व्रत का पावन पर्व 19 मई 2023 यानी आज (Vat Savitri Puja Kab hai, Vat Savitri Puja Date) है को है। सुहागिन महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखती हैं। अपने सुहाग का सामान लेकर, बरगद के पेड़ के पास जाकर बरगद के वृक्ष की पूरी निष्ठा से पूजा करती हैं। इस अवसर पर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देने का चलन है। आप भी इन इस मैसेज, कोट्स, संदेश, शायरी के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को भेजें वट सावित्री की शुभकामनाएं।

Happy Vat Savitri 2023 Wishes in Hindi

जो रखे व्रत वट सावित्री का,

उसका रहे सुहाग अमर,

घर-आंगन में रहे खुशियों की फुलवारी

प्रेम की वर्षा से भर जाए जीवन का कण-कण

वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं।

बस एक ही है ख्वाहिश

लंबी हो उम्र आपकी

और हर जन्म में मिले हमें एक दूजे का साथ

वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Vat Savitri Puja Wishes

Happy Vat Savitri Puja Wishes

Happy Vat Savitri Puja wishes

आज मुझे आपका खास इंतजार है,

ये दिन है वट सावित्री व्रत का,

आपकी लंबी उम्र का मुझे खास दरकार है

वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

Vat Savitri Images Quotes in Hindi

रखा है व्रत मैंने,

बस एक ख्वाहिश के साथ

लंबी हो उम्र आपकी और

हर जन्म में मिले हमें एक दूजे का साथ

वट सावित्री की शुभकामनाएं।

Happy Vat Savitri Puja Wishes hindi

Happy Vat Savitri Puja Wishes hindi

Happy Vat Savitri Puja 2023 Messages, Photos, and Status

जोड़ी तेरी मेरी कभी ना टूटे,

हम तुम कभी एक दूजे से ना रूठें,

हम दोनों सात जन्मों तक साथ निभाएंगे,

हर पल मिलकर खुशियां मनाएंगे।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।

आर्शीवाद बड़ों का, प्यार पति का,

दुआएं सबकी, करुणा मां की,

वट सावित्री 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Vat Savitri Puja Photos, and Status

माथे की बिंदिया चमकती रहे,

हाथों में चूड़ियां खनकती रहे,

पैरों की पायल छनकती रहे,

पिया संग प्रेम बेला सजती रहे.

वट सावित्री की शुभकामनाएं।

आए तो संग लाए खुशियां हजार,

हर साल मनाएं हम यह त्योहार

भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ

दे उम्र तुम्हें हजार साल

वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article