Valentine's Day Shayari For Love: वैलेंटाइन डे हर लव बर्ड्स के लिए बेहद खास दिन होता है। दुनियाभर में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भी 14 फरवरी यानी आज वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। कपल्स इस दिन का पूरे वैलेंटाइन वीक इंतजार करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है और वैलेंटाइन डे के साथ ये खत्म होता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल्स प्यार मोहब्बत इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कोई गुलाब देकर तो कोई रिंग देकर अपने दिल की बात कहता है। लेकिन उन लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है जो अपने पार्टनर से दूर होते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज हम वैलेंटाइन डे की कुछ शायरियां, कोट्स, मैसेज लेकर आए हैं जिसके जरिए आप अपने दिल की बात कह सकती है। यहां देखें लव शायरी, लव कोट्स, लव मैसेज, वैलेंटाइन डे शायरी, कोट्स, फोटोज।
Valentine's Day Shayari, Wishes, Quotes, Messages in Hindi
देखो एक बार फिर से प्यार का मौसम आया
साथ में लाया ढेर सारे तोहफे और प्यार भरा मंजर
अब छोड़ भी दो बस अपने सारे काम
देख तो दिलबर का प्यार भरा संदेश है आया।
वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं !
मुझे अब सुबह-शाम रहता है आपका ही ख्याल
दुआओं की तरह मिला है आपका साथ मुझे
अब न कोई शिकवा और ना ही कोई शिकायत है खुदा से
आपको पाकर खुशियों से भर गया है मेरा दामन।
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2024
आपके आने से मेरी जिंदगी हो गई कितनी खूबसूरत
दिल में बसाई है मैंने बस आपकी ही सूरत
कभी भी नहीं जाना दूर हमसे भूलकर भी
क्योंकि हमें हर कदम पर है आपकी बेहद जरूरत।
वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं !
आपके साथ रहते-रहते
आपकी आदत सी हो गई है
आपसे बात करते-करते
आपकी चाहत सी हो गई है
आप जब ना मिलें एक पल भी हमसे
बेचैनी सी महसूस होने लगती है
आपसे दोस्ती निभाते-निभाते
आपसे बेहद मोहब्बत सी हो गई है।
Happy Valentine’s Day
कभी ये प्यार हंसाता है, कभी बहुत रुलाता है
हर पल आपका एहसास दिलाता है ये प्यार
आप ही तो हो मेरे लिए सबसे बढ़कर यार।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
तेरे होठों पर हो बस मुस्कान
ऐसा में कुछ आज करूं
ना होने दूं कभी मोहब्बत कम
इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।
वैलेंटाइन डे आपको मुबारक हो !
मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी,
कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गयी।
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिन्दगी में कि
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है,
दिल में बसी है जो वो आपकी ही सूरत है।
दूर जाना नहीं हमसे कभी भूलकर भी,
हमें हर कदम पर सिर्फ आपकी जरूरत है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
तेरे होठों पर हो बस मुस्कान,
ऐसा में कुछ आज करूं।
ना होने दूं कभी मोहब्बत कम,
इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है।
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पर मुझे प्यार आता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
