लाइफस्टाइल

Happy Teachers Day 2024 Hindi Wishes, Images: जीत लें अपने टीचर का दिल, इन संदेशों और तसवीरों से भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, यहां देखें Wishes In Hindi

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 20, 2024, 11:12 AM IST

Happy Teacher's Day 2024 Hindi Wishes, Images, Messages And Shikshak Diwas Shubhkamnaye Sandesh: शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत सन 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 77वीं जयंती पर पहली बार शिक्षक दिवस मनाया गया था। इसके बाद से ही हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अगर आप अपने प्रिय शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, इमेज, शायरी, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।

Image

Happy Teachers Day Hindi Wishes

Happy Teacher's Day 2024 Hindi Wishes, Images, Messages And Shikshak Diwas Shubhkamnaye Sandesh: सन 1888 में आज ही के दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उनकी जयंती के इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता। पहला शिक्षक दिवस 5 सितंबर, 1962 को उनके 77वें जन्मदिन पर मनाया गया था। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने प्रस्ताव रखा कि उनके जन्मदिन को उन छात्रों के लिए शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए जो उनका जन्मदिन मनाने के लिए उत्सुक थे।

बात 1962 की है जब राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति थे। उनके कुछ छात्र और दोस्त उनका जन्मदिन 5 सितंबर को मनाना चाहते थे। हालांकि वो धूमधाम से अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय, अगर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह मेरा गौरवपूर्ण विशेषाधिकार होगा।" तभी से यह दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस खास मौके पर स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों को स्पेशल फील कराने के लिए शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आप अपने शिक्षक को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां देखें शिक्षक दिवस शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज।

Happy Teacher's Day 2024 Hindi Wishes

1. गुरु बिना ज्ञान कहां,उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां

गुरू ने दी शिक्षा जहांउठी शिष्टाचार की मूरत वहां

शिक्षक दिवस की ढेरों बधाई!

Teachers Day Messages

Teachers Day Messages

2. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय

बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय

शिक्षक दिवस की ढेरों बधाई!

3. गुरु का स्थान है सबसे ऊंचा

जीवन की राह वही दिखाता

हर मुश्किल को आसान बनाता

शिक्षक ही हमें इंसान बनाता।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

4. गुरु के आगे शीश झुकाएं,

ज्ञान के दीप से जीवन सजाएं।

शिक्षक दिवस पर यह शायरी सुनाएं,

गुरु की महिमा हर दिन गाएं।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Happy Teachers Day 2024 Hindi Wishes

Happy Teachers Day 2024 Hindi Wishes

Happy Teacher's Day 2024 Hindi Wishes, Images

5. गुरु और शिष्य का प्यारा सा नाता,

ज्ञान की गंगा से मिलकर बना।

शिक्षक दिवस पर यही है कहना,

गुरु बिन जीवन अधूरा सा रहना।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

6. जीवन में जो दिखाए सरल रास्ता,

वही है सच्चा शिक्षक, वही सच्चा दोस्त।

शिक्षक दिवस पर यह बात जान लो,

गुरु बिना जीवन अधूरा, ये मान लो।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Shikshak Diwas Shubhkamna sandesh

Shikshak Diwas Shubhkamna sandesh

Shiksha Diwas Wishes 2024 In Hindi

7. हर कठिनाई में आपका साथ मिला,

आपने हमेशा हमें सही मार्ग दिखाया।

शिक्षक दिवस पर धन्यवाद आपका

आपने ही हमें बेहतर इंसान बनाया।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

8. गुरु का ज्ञान अमूल्य खजाना,

जीवन को संवारने का बहाना।

शिक्षक दिवस पर आपको प्रणाम,

आपके मार्गदर्शन से है सुख और सम्मान।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Shikshak Diwas Badhai Sandesh

Shikshak Diwas Badhai Sandesh

9. आपकी शिक्षा से जीवन में उजाला आया,

मुश्किलों में भी आपने हौसला बढ़ाया।

शिक्षक दिवस पर हम करते हैं आभार,

आपके बिना जीवन में नहीं था कोई आधार।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

अगर आप अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो यहां दिए गए संदेशों को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article