लाइफस्टाइल

Teacher's Day 2024 Poem in Hindi: अपने गुरु को फील कराएं स्पेशल, इन कविताओं से दें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Poem on Teachers Day in Hindi: अगर आज टीचर्स डे के खास मौके पर आप अपने शिक्षक का दिल जीतना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप उन्हें टीचर्स पर लिखी कुछ बेहद शानदार कविताएं भेज सकते हैं। इन कविताओं (Poem For Teacher) से आप उन्हें बता सकते हैं कि वो आपकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं।

Image

Teacher's Day Best Poem Collection In Hindi And Punjabi

Teacher's Day Poem in Hindi: भारत में जिस दिन का हर गुरु-शिष्य को इंतजार रहता है वो खास दिन आ गया है। आज यानी 5 सितंबर को देशभर में टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक दिवस के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि टीचर्स डे को हमारे देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के तौर पर भी मनाते हैं। टीचर्स डे पर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। बच्चे अपने पसंदीदा टीचर को गिफ्ट भी देते हैं। अगर इस टीचर्स डे आप अपने शिक्षक का दिल जीतना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप उन्हें टीचर्स पर लिखी कुछ बेहद शानदार कविताएं भेज सकते हैं। इन कविताओं से आप उन्हें बता सकते हैं कि वो आपकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं-

टीचर्स डे पर कविता छोटी सी (Short Poem On Teacher's Day)

1. सही क्या गलत क्या हमको बताते हैं शिक्षक।

यह जिंदगी का पाठ हमें सिखाते हैं शिक्षक।

झूठ सेहत के लिए नहीं होता है अच्छा, यह बताते हैं शिक्षक।

सदा सच का सारथी बने रहने की बात बताते हैं शिक्षक।

हर कठिन राह को आसान बनाने में हमारी मदद करते हैं शिक्षक।

जीवन के हर मोड़ पर कैसे लड़ना है, यह समझाते हैं शिक्षक।

आभार प्रकट करना मुश्किल है शिक्षक का।

मंजिल कठोर हो तो राहो को पार लगाते हैं शिक्षक

2. देते हमको ज्ञान

हम बच्चे भी करते हैं ,इनका बहुत सम्मान।

यह देते हैं हमको,संसार का समस्त ज्ञान।

जिसके बाद प्राप्त होता है,हमे विश्व में प्रथम स्थान।

सर्वपल्ली ने शिक्षकों की गरिमा को बढ़ाया,

के अपने जन्म को उत्सव में बदल डाला।

अब हर एक शिक्षक का, जग में है बोल-बाला।

शिक्षक के प्रेम में जश्न मना रहे यह बच्चे,

शिक्षक के सामने नतमस्तक है बहुत सारे बच्चे

Teachers Day Poem in Punjabi

ਉਹ ਬੋਲੇ ਤਾਂ ਸਮਾਂ ਰੁਕ ਜਾਂਦੈ,

ਓਹਦੇ ਬੋਲਾਂ ਵਿੱਚ ਗੱਲ ਖਾਸ ਹੁੰਦੀ ਏ।

ਜਦ ਮੇਰਾ ਅਧਿਆਪਕ ਬੋਲੇ,

ਚੁੱਪ ਚਾਪ ਉਦੋਂ ਕਾਇਨਾਤ ਹੁੰਦੀ ਏ।

ਉਹਦੇ ਹਰ ਇਕ ਬੋਲ ਚ ਸਿਖਿਆ ਹੈ,

ਕੋਈ ਬੋਲ ਅਜਾਂਈਂ ਬੋਲੇ ਨਾਂ।

ਜੋ ਮੰਨਦਾ ਹੈ ਅਧਿਆਪਕ ਦੀ,

ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਕਦੇ ਵੀ ਡੋਲੇ ਨਾ।

ਏਹੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੇਰੇ ਅਧਿਆਪਕ ਦੀ,

ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਪਾਉਂਦੀ ਮਾਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ।

ਜਦ ਮੇਰਾ ਅਧਿਆਪਕ ਬੋਲੇ,

ਚੁੱਪ ਚਾਪ ਉਦੋਂ ਕਾਇਨਾਤ ਹੁੰਦੀ ਏ।

Teachers Day Poem In Hindi | शिक्षक दिवस पर कविता

1. दीपक सा जलता है गुरु फैलाने ज्ञान का प्रकाश

न भूख उसे किसी दौलत की न कोई लालच न आस

उसे चाहिए, हमारी उपलब्धियां उंचाईयां,

जहां हम जब खड़े होकर

उनकी तरफ देखें पलटकर

तो गौरव से उठ जाए सर उनका

हो जाए सीना चौड़ा

हर वक्त साथ चलता है गुरु

करता हममें गुणो की तलाश

फिर तरासता है बड़ी शिद्दत से

और बना देता है हमें सबसे खास

उसे नहीं चाहिए कोई वाहवाही

बस रोकता है वह गुणो की तबाही

और सहजता है हममें

एक नेक और काबिल इंसान को

2. एडमिशन हमारा हो गया,

अब ज्ञान हमको चाहिए।

हम रोज पढ़ने आएंगे,

नहीं घूमने अब जायेंगे।

पुस्तक भी हमें मिल गई,

कोचिंग भी हमारी लग गई,

अब कौन रोकेगा,

टॉप करने से मुझे।

माता पिता का साथ है,

गुरुजी का हमपर विश्वास है।

अब चोट हंस कर खायेंगे,

हरगिज नहीं घबराएंगे|

कागज भी है कलम भी है,

हाथों में अब हुनर भी है।

कम्प्यूटर इन्टरनेट है,

हम चैटिंग करते नेट से।

इतिहास लिखेंगे नया,

हम वीर हैं हम शेर हैं।

भारत कि गौरव गाथा को

दुनिया को हम दिखलायेंगे।

जिसकी भी औकात हो,

भारत पर अब हमला करे।

ये कह कर हम चिल्लाएंगे,

हमको किसी का डर नहीं|

वो आकर अब हमसे मिले,

जिसको किसी से डर लगे।

भारत कि यह पहचान हम

दुनिया में अब बनायेंगे|

मजबूत नींव बनायेंगे ,

बच्चो को हम अब पढ़ाएंगे।

मंजिल को तब हम पाएंगे,

मंजिल को तब हम पाएंगे।

गुरु पर कविता हिंदी में (Poem On Guru In Hindi)

बच्चों का जिससे ज्ञान बढ़े,

आगे वे उत्थान करें।

ऐसी शिक्षा दीजिए,

जिससे वे तुम पर नाज करें।

जब सफलता उन्हें मिलेगी,

आत्मसंतुष्टि तुम्हें मिलेगी।

ज्ञान का दीप जलाओ ऐसा,

जग शिक्षक का सम्मान करे।

ऐसी शिक्षा दीजिए,

जिससे वे तुम पर नाज करे।

भेदभाव उपजे न मन में,

ऐसा उनको उपदेश दीजिए।

अपने कर्मों को सच्चाई संग,

श्रीमन् आप भी पूर्ण कीजिए।

अवगुण देखकर दूर से भागे,

जग भी उनका बखान करे।

ऐसी शिक्षा दीजिए

जिससे वे तुम पर नाज करे।

टीचर्स डे मोटिवेशनल पोयम (Teachers Day Motivational Poem)

अज्ञान को ज्ञान की ज्योति दिखा कर,

अंधेरो को रौशनी का रास्ता दिखा कर।

ये गुरु है जो ज्ञान की किरणें फैला कर,

शिष्यों का भविष्य उज्जवल बनाते हैं।

सफलता के राह पर चलना सिखाकर,

हमें कामयाबियों के शिखर पर पहुँचाते है।

जीवन को जीने की दिशा दे कर,

हम सबको गुरु ही सफल बनाता है।

उम्मीद करते हैं टीचर्स को समर्पित ये कविताएं आपको पसंद आई होंगी। अगर पसंद आई हैं तो आप इन्हें अपने पसंदीदा टीचर को ये भेज सकते हैं। आप चाहें तो अपने सोशल मीडिया पर ये कविताएं लिख अपने शिक्षक को टैग भी कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article