Happy Sawan Somvar 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: सावन (Sawan Somvar 2024 Wishes) महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है। सावन सोमवार (Sawan Somvar 2024 Quotes) भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। शास्त्रों के मुताबित सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। श्रावण सोमवार को शिव का जलाभिषेक करने पर महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं। सावन सोमवार के मौके पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ साथ लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को सावन सोमवार की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज भेज सकते हैं।
सावन सोमवार के शुभकामना संदेश हिंदी में - Sawan Somwar Wishes In Hindi
सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
आप पर शिव की बनी रहे छाया
भोले बाबा पलट देंगे किस्मत की काया
आपकी जिंदगी में मिले आपको वो सब जो भी आपने है चाहा।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं - Pahle Sawan Somwar ki Shubhkamnayein In Hindi
करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
खुद को कमजोर मत समझ तू भी अंश शक्ति का है,
सावन का महीना तो बाबा भोलेनाथ की भक्ति का है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
जिसने अपने लालच को छोड़ दिया है,
उसने भगवान शिव से नाता जोड़ लिया है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
