लाइफस्टाइल

Sawan 2024 Rangoli Designs: सावन के पहले दिन घर के आंगन में बनाएं खूबसूरत रंगोली, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद

Sawan 2024 Rangoli Designs: सावन की शुरुआत हो गई है। सावन का महीना अपने साथ ढेर सारी खुशियां और उम्मीदें लेकर आता है। इस पावन महिने में लोग भोलेनाथ की पूजा करते हैं, साथ ही घर-आंगन सजाते हैं। आज हम आपके लिए सावन के कुछ खास रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे आप अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

Image

Sawan 2024 Rangoli Designs Easy Shiv Parvati Rangoli

Sawan 2024 Rangoli Designs: सोमवार, 22 जुलाई से बाबा के भक्तों का महीना शुरू हो गया है। जी हां, सावन (Sawan 2024) की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अभी से चारों तरफ सावन के गीत बजने लगे हैं। लोग महादेव की पूजा के लिए घर और मंदिर सजाने लगे हैं। अब इतना पावन महीना बिना रंगोली के भला कैसे पूरा हो सकता है। इसलिए आज हम खास आपके लिए सावन की सबसे बेस्ट रंगोली (Best Rangoli Designs For Sawan) के डिजाइन्स यहां लेकर आए हैं। इन डिजाइन्स को अपने घर के आंगन, ऑफिस परिसर और स्कूल में बनाकर आप सावन को और भी खूबसूरती से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Rangoli Designs For Sawan 2024, Shiv Parvati Rangoli Designs, Sawan Rangoli Designs with Dots-

Shivlinga Rangoli Design Photo

Shivlinga Rangoli Design Photo

सावन के शुभ महीने में अगर घर के आंगन में शिवलिंग की रंगोली बनी हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। रंगोली के ये डिजाइन्स घर की शोभा बढ़ाते हैं।

bel patra rangoli pics

bel patra rangoli pics

बेलपत्र की मेहंदी सावन के महीने में घर की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। इस तरह के डिजाइन्स को बनाना भी बेहद आसान है। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले एक बेलपत्र की डिजाइन बनाइये और इसके आसपास फूल सजा सकते हैं।

peacock rangoli designs idea

peacock rangoli designs idea

मोर की रंगोली तो सबसे बेस्ट होती है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको कई सारे रंगो की जरूरत होगी। ऐसी रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले रंग बिरंगे मोर बनाएं और फिर इसके आसपास दिए जला सकते हैं।

charan paduka rangoli photo

charan paduka rangoli photo

चरण पादुका वाली रंगोली घर के दरवाजे पर भगवान को सीधा न्योता देती हैं। इस तरह की रंगोली के डिजाइन्स बनाने के लिए ज्यादा रंग नहीं चाहिए होंगे। बस रंगोली के आसपास फूल सजा दें और ये खूबसूरत नजर आने लगेगा।

Simple Easy Rangoli Designs For Beginners

Simple Easy Rangoli Designs For Beginners

ये रंगोली डिजाइन्स दिखने में काफी यूनिक हैं और बनाने में भी आसान। सावन के पावन महीने में आप चाहें तो इस तरह के आसान रंगोली डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article