Happy Republic Day 2024 Whatsapp Wishes, Status, Images, Quotes, Messages, Photos and Status: आजाद भारत का सबसे गौरवशाली दिन गणतंत्र दिवस है। 26 जनवरी 1950 को देश में अपना संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ था। तब से हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। इस दिन राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख यानी राष्ट्रपति राजपथ से तिरंगा फहराते हैं और देश को नमन करते हैं। उनके साथ ही हर देशवासी भी गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं और राष्ट्रगान गाकर आजादी की जंग में शहीद हुए क्रांतिकारियों और देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सिपाहियों को सलामी देते हैं। देशभर में लोग इस दिन देशभक्ति में सरोबार रहते हैं और अब सोशल मीडिया के समय में जमकर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई भी देते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ खास व्हाट्सएप स्टेटस, इमेजेज और विशेज के बारे में जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को भेज सकते हैं।
Happy Republic Day 2024 Whatsapp Status Wishes-
1) ना जुबान से, ना निगाहों से,
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,
आपको 26 जनवरी मुबारक हो,
डायरेक्ट दिल से।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
2) हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान,
भारत का गौरव, भारत की पहचान,
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
3) भारत माता तेरी गाथा, सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं, दें तुझको सब सम्मान,
भारत माता की जय।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
4) आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, हमारी यह पहचान है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
5) कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
6) वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
7) न सरकार मेरी है, न रौब मेरा है,
न बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे बस एक छोटी सी बात का अभिमान है,
मैं हिंदुस्तान का हूं, और हिंदुस्तान मेरा हैं।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
8) दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए है कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आजादी को,
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
9) न भूलेगा देश कभी वह नजारा,
जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला,
उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी,
चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
10) न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024
