Happy Ramadan Mubarak 2025 Quotes: रमज़ान, जिसे रमादान भी कहा जाता है, इस्लामी कैलेंडर का नौवां और सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह वह महीना होता है जिसमें मुसलमान भाई रोज़ा रखते हैं। रमज़ान का महीना त्याग, इबादत और संयम का प्रतीक होता है। रमजान के दौरान रोजेदार पूरे दिन रोजा रखते हैं और शाम को इफ्तार करते हैं। इस साल रमजान कल यानी 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। 28 फरवरी यानी कल शाबान के महीने का आखिरी दिन और इसी दिन चांद देखा जाएगा। अगर कल चांद दिखता है तो एक मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान का महीना शुरू होते ही लोग सोशल मीडिया पर अपनों को मुबारकबाद भी देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को रमजान की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।
Ramadan Mubarak Status in Hindi in Hindi
1. आसमान पर नया चांद आया है,
सारा जहां खुशियों से जगमगाया है,
हो रही है सहर ओ इफ्तार की तैयारियां,
उठ रहे हैं दुआओं के लिए हाथ,
अल्लाह करें सबके दिलों के अरमान
रमजान मुबारक हो आपको !
2. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने चांद को सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको यह पाक महीना
यह पैगाम हमने अपने खास को भेजा है
रमजान मुबारक
3. रमजान आया है,
रहमतों का बरकतों का महीना आया है,
मांग लो जितनी दुआएं हैं दिल में,
अल्लाह ने इस दिन को हर किसी के लिए खास बनाया है
रमजान मुबारक हो आपको
4. ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल अभी बहुत कुछ अल्लाह से मांगना है,
पुराने गुनाहों के लिए मांगी मांगनी है,
नए ख्वाबों को लिखना है और रब को मनाना है।
रमजान मुबारक
5. खुशियां नसीब हो रहे दिल में सुकून,
आप जो भी मांगे दुआ वो हो जाए कबुल,
मक्का और मदीना की जियारत हो आपको नसीब,
रमजान की बधाई आपको !
6. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,
हर नमाज कबूल हो तुम्हारी,
बस यही दुआ है अल्लाह से हमारी
Happy Ramadan
7. जिक्र से दिल को करना आबाद,
गुनाहों से खुद को रखना पाक,
हमारी दिल से सिर्फ यही है गुजारिश,
कि रमजान के महीने में हमें भी रखना दुआओं में याद
मुबारक हो आपको रमजान का महीना
8. रहमते बरसाने वाला महीना वापस आया है,
दिल में जो छुपी हैं बातें उन्हें अल्लाह के सामने जाहिर करने का मौका आया है,
सिर झुकाकर करें दुआ,
अल्लाह ने इस महीने को इसलिए खास बनाया है।
Happy Ramadan
9. रमजान की सुबह जितनी खूबसूरत है,
उतना ही खूबसूरत आपका हर पल हो,
जितनी खुशियां आपके पास हैं,
उससे भी ज्यादा आपके पास कल हों
आप सभी को रमजान मुबारक
