Birthday Wishes In Sanskrit (हैपी बर्थडे इन संस्कृत लैंग्वेज): जन्मदिन के खास मौके पर दिनभर आने वाली शुभकामनाओं के बीच अगर आप अपने मैसेज पर दोस्त या ध्यान खींचना चाहते हैं, तो हम आपको एक तरीका बताते हैं। आप अपने विशेज संस्कृत में भेजिए, थैंक्यू बोलने से पहले मैसेज पढ़ने वाले की आंखें जरूर ठिठकेंगी। आइए पढ़ते हैं संस्कृत भाषा में कुछ खास बर्थडे विशेज।
Happy Birthday in Sanskrit | जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत में
1. त्वदीये जन्मदिवसे वयं सुहितचिन्तकाः।
अपर्यामो शुभांशसाः स्वीकुरुश्व सुखी भव!
अर्थ: तुम्हारे जन्मदिन पर हम शुभचिंतक हैं। अनंत शुभकामनाएं स्वीकार करो और सुखी रहो!
2. चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्।
चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम्।
जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि!
अर्थ: आप दीर्घायु हों और अपनी कीर्ति बढ़ाएं। आपकी आयु लंबी हो और शुभ कर्म करते चलें। जन्मदिन की बधाईयां!
3. सूर्येण प्रकाशः आनीतः।
पक्षिभिः सुन्दरं गीतं कृतम्।
पुष्पाणि हसन् उवाच,
जन्मदिनस्य अनेकशः शुभकामनाः!
अर्थ: सूरज रोशनी लेकर आया। पक्षियों ने सुन्दर गीत गाया। फूलों ने हंसते हुए बोला – जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां हों!
4. त्वं जीव शतं वर्धमानः। जीवनं तव भवतु सार्थकम्।।
इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे। जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।।
अर्थ: तुम बढ़ते हुए सौ वर्ष जियो। तुम्हारा जीवन उद्देश्यपूर्ण और खुशियों से भरा रहे। हम सभी तुम्हारे लिए ऐसी प्रार्थना करते हैं। जन्मदिन की बधाईयां!
5. दीर्घायुरारोग्यमस्तु। सुयशः भवतु। विजयः भवतु। जन्मदिनशुभेच्छाः।
अर्थ: आप दीर्घायु हों और आरोग्य प्राप्त करें। जीवन में सुंदर यश एवं विजय हो। आपके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!
6. सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव। भवतु मङ्गलं जन्मदिनम्।।
चिरञ्जीव कुरु कीर्तिवर्धनम्। चिरञ्जीव कुरु पुण्यवर्धनम्।।
विजयी भव सर्वत्र सर्वदा। जगति भवतु तव सुयशोगानम्।।
जन्मदिनस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः !
अर्थ: तुम्हारा यह जन्मदिन सुन्दर और मंगलकारी हो। तुम लंबी आयु प्राप्त कर अपनी प्रसिद्धि और पुण्य बढ़ाओ। तुम हर जगह और हमेशा विजयी हो। संसार में तुम्हारा सुंदर यशगान हो। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे, शं तनोतु ते सर्वदा मुदम्।
प्रार्थयामहे भव शतायुषी, ईश्वरः सदा त्वां च रक्षतु।
पुण्यकर्मणा कीर्तिमर्जय, जीवनं तव भवतु सार्थकम्।।
अर्थ: हे प्रिय मित्र, यह जन्मदिन तुम्हारा जीवन सदा के लिए आनंद- मंगल से भर दे! हम प्रार्थना करते हैं कि तुम जीवन के सौ खूबसूरत वर्षों का आनंद लो और सर्वशक्तिमान सदैव तुम्हारी रक्षा करें! तुम अपने पुण्य कर्मों से प्रसिद्धि अर्जित करो। तुम सदैव एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जिओ!
8. त्वं जीव शतं वर्धमानः। जीवनं तव भवतु सार्थकम्।।
इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे। जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।।
अर्थ: तुम बढ़ते हुए सौ वर्ष जियो। तुम्हारा जीवन उद्देश्यपूर्ण और खुशियों से भरा रहे। हम सभी तुम्हारे लिए ऐसी प्रार्थना करते हैं। जन्मदिन की बधाईयां!
9. प्रार्थयामहे भव शतायुषी, ईश्वरः सदा त्वां च रक्षतु।
जन्मदिवसस्य कोटिशः शुभकामनाः!
अर्थ: हम प्रार्थना करते हैं कि तुम जीवन के सौ खूबसूरत वर्षों का आनंद लो और सर्वशक्तिमान सदैव तुम्हारी रक्षा करें। जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाईयां!
10. अस्मिन् विशेषे दिने मम शुभकामना भवता सह अस्ति। भवान् तारा इव प्रकाशयतु।
अर्थ: इस खास दिन पर मेरी शुभकामना आपके साथ है। आप एक सितारे की तरह चमकें।
