लाइफस्टाइल

अंडरआर्म्स का कालापन बन न जाए शर्मिंदगी का कारण, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी Black Underarms से आजादी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2025, 11:47 AM IST

डार्क अंडरआर्म्स एक आम समस्या है जो किसी भी उम्र और लिंग के लोगों को प्रभावित कर सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें डिओडोरेंट और एंटीपर्सपिरेंट का ज्यादा इस्तेमाल, हार्मोनल चेंजेस शामिल है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

Home remedies to remove black underarms

डार्क अंडरआर्म्स यानी अंडरआर्म्स का काला होना एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। लेकिन ये कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बन जाती है। डार्क अंडरआर्म्स की वजह से कई महिलाओं को स्लीवलेस कपड़े पहने में भी दिक्कत होती है। डार्क अंडरआर्म्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हार्मोनल बदलाव, त्वचा में मेलेनिन का ज्यादा उत्पादन,पसीने से होने वाली एलर्जी, बालों को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल या अधिक डिओड्रेंट का इस्तेमाल शामिल है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे - Home remedies to get rid of Dark Underarms

आलू

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं,जो कालेपन की समस्या को कम करने में सहायक साबित होते हैं। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब इस रस को 10-15 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर लगाएं और फिर धो लें।

नींबू

नींबू में भी ब्लीचिंग गुण होते हैं। ऐसे में नींबू के रस को अंडरआर्म्स पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। ध्यान रखें कि नींबू के रस को लगाने के बाद धूप में न जाएं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएंट माना जाता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं और सूखने के बाद धो लें। कालेपन की समस्या से जल्द निजात मिलेगा।

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और स्किन के कालेपन को कम करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं और धो लें।

खीरा

खीरा त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है। खीरे के रस को अंडरआर्म्स पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। ऐसा करने से जल्द अंडरआर्म्स का कालापन दूर होगा।

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर इसे अंडरआर्म्स पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने के बाद धो लें। जल्द फर्क दिखेगा।

संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को हल्का करने में मदद करता है। संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें। इस पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अंडरआर्म्स पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article