Happy Propose Day 2024 Wishes: हर साल की तरह इस साल भी रोज डे के बाद रोमांटिक अंदाज में कपल्स प्रपोज डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैलेंटाइन्स वीक के दूसरे दिन यानि 8 फरवरी को प्रपोज डे का कपल्स तो क्रश से दिल की बात कहने को तैयार लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन लोग अपने दिल की बात उस शख्स से कहते हैं जिनसे वो मोहब्बत करते हैं। प्रपोज डे के दिन कपल्स गुलाब का फूल और गिफ्ट्स देकर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। वहीं जो लोग लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं उनके लिए गुलाब या गिफ्ट देकर प्रपोज कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में वो लोग मैसेज, शायरी, कोट्स के जरिए अपने दिल की बात कह सकते हैं। यहां हम आपको लिए कुछ कोट्स, शायरी, मैसेज लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी महबूबा, लव से दिल की बात कह सकते हैं। यहां देखें प्रपोज डे कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज, वीडियोज, GIF।
1. मोहब्बत है कितनी ज्यादा तुमसे
कहो तो सारे जहां को बता दूं
तू करदे हां एक बार
तेरे कदमो में आसमां बिछा दूं।
हैप्पी प्रपोज डे 2024
2. फिजा में महकती शाम हो तुम,प्यार में झलकता जाम हो तुम
सीने में छुपाये फिरते हैं हम यादें तुम्हारी
इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।
Happy Propose Day 2024
3. यूं तो सपने बहुत हसीन होते हैं
पर सपनों से प्यार नहीं करते
चाहते तो तुम्हे हम आज भी हैं
बस इज़हार नहीं करते।
Happy Propose Day
4. अपनी मोहब्बत से सजाना है तुझको
कितनी चाहत है ये बताना है तुझको
राहों में बिछा के मोहब्बत अपनी
प्यार के सफर पे ले जाना है तुझको।
हैप्पी प्रपोज डे 2024
5. मेरे दिल की बात सुन लो ज़रा
साथी अपनी राहो का हमे चुन लो ज़रा
प्यार करेंगे तुम्हे हर कदम के साथ
यकीन नहीं हो तो तुम आज़मा लो ज़रा।
हैप्पी प्रपोज डे 2024
6. तारे आसमान में ही चमकते हैं,
बादल इतने दूर हैं, फिर भी बरसते हैं,
हम भी कितने अजीब हैं, तुम दिल में रहते हो,
और हम तुमसे मिलने को तरसते हैं।
Happy Propose Day
7. मेरी हर ख्वाहिश तुम हो,
मेरी चाहत मेरा प्यार तुम हो,
तुम समझ न पाओ शायद इस बात को
पर मेरी जिंदगी मेरे जीने की वजह तुम हो।
Happy Propose Day
8. आंखों की चमक पलकों की शान हो तुम,
चेहरे की हंसी लबों की मुस्कान हो तुम,
धड़कता है दिल बस तुम्हारी आरज़ू में,
फिर कैसे ना कहूं कि मेरी जान हो तुम।
Happy Propose Day
9. रब से आपकी खुशी मांगतेय हैं,
दुआओं में आपकी हंसी मांगते है,
सोचते हैं आपसे क्या मांगे,
चलो आपसे उम्र भर की मोहब्बत मांगते हैं।
Happy Propose Day 2024
