Happy New Year Calligraphy Font: नये साल का आगमन हो गया है। कोई गिफ्ट्स खरीद रहा तो कोई नए साल के लिए कोट्स और विशेज लिख रहा है। नए साल पर ग्रीटिंग कार्ड देने का रिवाज काफी पुराना है। आज मार्केट में तरह तरह के रंगीन और सुंदर कार्ड उपलब्ध हैं लेकिन हाथ से बनाए ग्रीटिंग कार्ड की बात ही कुछ और है।
Happy New Year 2023
नए साल पर अगर आप भी किसी करीबी को खुश करना चाहते हैं तो घर पर अपने हाथ से ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं। कार्ड में सुंदर लिखावट का इस्तेमाल कर इसे एकदम नया लुक भी दे सकते हैं। इसके लिए यहां दिए कैलीग्राफी फॉन्ट्स को जरूर चेक करें। इसके साथ ही यहां दिए विशेज को भी कार्ड में लिख सकते हैं।
Happy New Year 2023 Wishes
1. फूल खिलेंगे गुलशन में खूबसूरती नजर आएगी,
बीते साल की खट्टी मीठी यादें संग रह जाएंगी।
आओ मिलकर जश्न मनाएं नए साल का हंसी खुशी से,
नए साल की पहली सुबह खुशियां अनगिनत लाएगी।
2. स्वर्णिम बने भविष्य आपका
जीवन हो सुगम-सफल
एक नया संकल्प लेकर आप
नव वर्ष को बनाए उज्जवल ।
नए साल की ढेर सारी बधाई
3. भूल जाओ बीते हुए कल को
दिल में बसा लो आने वाले कल को
मुस्कुराओ चाहे जो भी हो पल
खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल।
नए साल की शुभकामनाएं।
4. नव मन नव तन नव जीवन लिए,
आओ नूतन वर्ष मनाओ,
नव पथ नव गति नव चाह लिए,
नव आशा का हर्ष मनाओ।
Happy New Year 2023
5. बीत गया जो साल भूल जाएं,
इस नए साल को गले लगाएं।
करते हैं हम दुआ रब से सर झुका कर,
इस साल के सारे सपने पूरे हो जाएं।
नए साल की शुभकामनाएं
