नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ 2024 (Happy New Year Blessings 2024): नए साल (Happy New Year 2024) का आगाज जल्द ही जश्न और खुशियों के साथ होने वाला है। हर साल 1 जनवरी को नया साल जरूर मनाया जाता है लेकिन इसकी तैयारियां बहुत दिन पहले से ही होने लगती है। साल खत्म होने में महज दो दिन का समय बचा है। साल के आखिरी दिन सभी लोग जाते हुए साल को अलविदा कहेंगे और साथ ही नए साल का स्वागत करेंगे। नए साल का स्वागत हर कोई इसी उम्मीद से करता है कि आने वाला साल उनके लिए पिछले साल की तुलना में बेहतरीन साबित होगा। इस खास मौके पर सभी लोग अपने बड़ों का पैर छूकर आर्शीवाद लेते हैं और यही कामना करते हैं कि यह साल उनके जीवन में तमाम तरह की खुशियां लाए। वहीं दूर बैठे लोग मैसेज, स्टेट्स, कोट्स, शायरी के जरिए आर्शीवाद लेते और देते हैं। ऐसे में अगर आप भी नए साल के मौके पर अपने से छोटे को आर्शीवाद देना या फिर लेना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।
1. नए साल पर खुशियों की बरसात हो
प्यार के दिन और मोहब्बत वाली रात हो।
रंजिश और नफरत मिट जाए सदा के लिए
सभी के दिलों में ऐसी चाहत हो।
2. सुख, संपत्ति, स्वरुप, संयम, सादगी,
सफलता, साधना, संस्कार, स्वास्थ्य,
सम्मान, शान्ति एवं समृध्दि की
मंगल कामनाओं के साथ मेरे एवं
मेरे परिवार की तरफ से आप एवं
आप के परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं
3. कोई दुःख ना हो कोई गम न हो,
कोई आंख कभी भी किसी की नम न हो!
कोई दिल किसी का न तोड़े,
कोई साथ किसी का ना छोड़े!
बस प्यार का दरिया बहता हो,
ये काश 2024 ऐसा हो..!!
हैप्पी न्यू ईयर
4. बीते साल को विदा इस कदर करते हैं,
जो नहीं किया वो भी कर गुजरते हैं
नए साल के आने की खुशियां तो सब मनाते हैं,
हम इस बार बीते साल की यादों का जश्न मनाते है।
हैप्पी न्यू ईयर 2024
5. हम आपके दिल में रहते हैं,
इसलिए आपके सारे दर्द सहते हैं,
कोई हमसे पहले विश न कर दे आपको,
इसलिए सबसे पहले,
पूरे परिवार को हैप्पी न्यू ईयर की शुभकमनाएं देते हैं।
हैप्पी न्यू ईयर 2024
6. खुशियों की बोछार दोस्ती है,
एक खुबसूरत प्यार दोस्ती है,
साल तो आते जाते रहते हैं,
पर सदा बहार होती दोस्ती है।
हैप्पी न्यू ईयर 2024
7.कोई हारा है तो कोई जीता है.
ये साल भी आखिर बीत ही गया है।
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
8.मिले आपको शुभ संदेश,
धरकर खुशियों का वेश
पुराने साल को अलविदा कहें,
आने वाले नव वर्ष की हार्दिक बधाई।
हैप्पी न्यू ईयर 2024
