Happy Navratri 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: शारदीय नवरात्रि का त्योहार आज ये शुरू हो रहा है। नवरात्रि को लेकर देशबर में धूम देखने को मिल रही है। इस त्योहार को देश के अलग अलग हिस्सों में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। आज शारदीय नवरात्रि का पहला है और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) के नौ दिनों में, मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि शारदीय नवरात्रि के इन नौ दिनों में सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से मां दुर्गा की उपासना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) के मौके पर लोग एक दूसरे को मैसेज भेजकर भी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) के खास मौके पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ माता रानी के त्योहार की खुशियां बांटना चाहते हैं तो उन्हें ये शभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें अपनों को शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) की शुभकामना देने के लिए नवरात्रि शानदार शायरी, नवरात्रि कोट्स, नवरात्रि विशेज, नवरात्रि मेसेज।
लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो….
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
देवी मां के कदम आपके घर में आएं,
आप खुशी से नहाएं,
परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,
शारदीय नवरात्रि की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
सुख, शान्ति एवं समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप एवं आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनायें
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें। जय माता दी।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
माता रानी वरदान ना देना हमें, बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः
शारदीय नवरात्रि की बधाई।
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
मां भगवती का आशीर्वाद सदा आप पर और आपके परिवार पर सदा बना रहे ,शुभ नवरात्रि।।
सर्व मंगल मांगल्ये,
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते ।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना।
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।
मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
और इस नवरात्रि मिलें आपको खुशियां हजार
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!
