Makar Sankranti Wishes in Hindi: सनातन धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार लोहड़ी के अगले दिन मनाया जाता है। इस त्योहार को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति से मौसम में भ बदलाव होने लगता है। इसलिए इस त्योहार को मौसम में बदलाव का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि इस दिन से सूर्य दक्षिणायन (दक्षिण) से उत्तरायण (उत्तर) गोलार्ध में चला जाता है, जो सर्दियों के आधिकारिक अंत का प्रतीक है। मकर संक्रांति को देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग नाम से जाना जाता है। असम में माघ बिहू, पंजाब में माघी, हिमाचल प्रदेश में माघी साजी, जम्मू में माघी संक्रांति, हरियाणा में सकरात, मध्य भारत में सुकराट, पोंगल तमिलनाडु में, गुजरात में उत्तरायण और उत्तर भारत में खिचड़ी आदि। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी, यानी आज मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग दही-चुरा, गुड़ तिल का आनंद तो उठाते ही हैं साथ ही एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को मकर संक्रांति की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।
Makar Sankranti Wishes in Hindi
हर पतंग जानती है
अंत में कचरे मे जाना है
लेकिन उसके पहले
आसमान छूकर दिखाना है
बस ज़िंदगी भी यही चाहती है
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी ना हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
संक्रांति पर हमारी यही है शुभकामना!
हैप्पी संक्रांति 2024!
मकर संक्रांति के इस
विशेष अवसर पर सूर्य देव का दिव्य आशीर्वाद
आपके लिए खुशी, समृद्धि और सफलता लाए
आपको मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
मीठी बोली, मीठी जुबान
मकर संक्रांति पर यही है पैगाम
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
मुंगफली की खुशबू
और गुड़ की मिठास
दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,
मुबारक हो आपको
मकर संक्रांति का त्यौहार!
सूरज की राशि बदलेगी
बहुतों की किस्मत बदलेगी
यह साल का पहला पर्व होगा
जो बस खुशियों से भरा होगा
हैप्पी संक्रांति 2024!
काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी
टूटे ना कभी डोर विश्वास की
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।
हैप्पी मकर संक्रांति 2024!
तिल हम हैं और गुड़ हैं आप
मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप
मकर संक्रांति से हो रही है साल की शुरुआत
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
ज़िन्दगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!
हैप्पी मकर संक्रांति 2024!
दिल को धडकन से पहले
दोस्तों को दोस्ती से पहले
प्यार को मोहब्बत से पहले
ख़ुशी को गम से पहले
आपको कुछ दिन पहले
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं सबसे पहले!
हैप्पी संक्रांति 2024!
