Janmashtami 2025 Wishes Images in Hindi: मथुरा में जन्म हुआ, वृन्दावन की मिट्टी में खेले नटखट गोपाला...जन्माष्टमी के मौके पर अपने करीबियों को यहां से चुन चुनकर भेजें शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 16, 2025, 08:20 AM IST

Janmashtami 2025 Wishes Images in Hindi: आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। अगर आप इस त्योहार की अपने करीबियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं यहां से विशेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Janmashtami 2025 Wishes Images in Hindi: जन्माष्टमी का त्योहार, जिसे कृष्ण जन्माष्टमी भी कहते हैं, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व पूरे भारत में और दुनिया भर में फैले हिंदू समुदाय द्वारा बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है, जिन्होंने द्वापर युग में धरती पर कंस के बढ़ते अत्याचारों और अधर्म का नाश करने के लिए जन्म लिया था। यह त्योहार हमें सिखाता है कि जब भी धर्म पर संकट आता है, तो भगवान किसी न किसी रूप में उसकी रक्षा के लिए आते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Image: istock)

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Image: istock)

भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और उनकी बाल लीलाओं का स्मरण करते हैं। रात 12 बजे, जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, तब विशेष पूजा की जाती है। घरों और मंदिरों में भगवान कृष्ण की मूर्ति को सजाया जाता है। उन्हें पालने में बिठाकर विशेष पूजा की जाती है और उन्हें झूला भी झुलाया जाता है। रात में, भक्त भगवान कृष्ण की मूर्ति का दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करते हैं, जिसे 'पंचामृत' अभिषेक कहते हैं। इसके साथ ही इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

End of Feed